मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

कोहरे के कारण रेल सेवा हुई प्रभावित, 4 ट्रेने रद्व, देखें ट्रेनों की सूची

On: November 9, 2023 5:38 PM
Follow Us:
Indian Railway, IRCTC, Railway cancellation,trains cancelled,Fog in Delhi NCR,Fog in North India, Fog,
---Advertisement---

जयपुर। दिवाली पर ठंड के चलते कोहरे से इंडियन रेलवे की 4 ट्रेनों को रद्व किया गया है वहीं 2 ट्रेनों को आंशिक रद्व किया गया है। इसके साथ ही रेलवे ने 4 ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। जिससे यात्रियों को दिवाली पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की निम्नांकित रेलसेवाओं को 01.12.23 से 29.02.24 तक रद्द/आंशिक रद्द/फेरों में कमी गई है।

ये ट्रेने हुई रद्व (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14525, अम्बाला-श्रीगंगानगर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.12.23 से 29.02.24 तक (91 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14526, श्रीगंगानगर- अम्बाला प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.12.23 से 29.02.24 तक (91 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक (गुरू, शनि) रेलसेवा दिनांक 02.12.23 से 29.02.24 तक (26 ट्रिप) रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक (शुक्र व रवि) रेलसेवा दिनांक 03.12.23 से 01.03.24 तक (26 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14724, भिवानी-प्रयागराज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.12.23 से 29.02.24 तक कानपुर सेट्रल स्टेशन तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा कानपुर सेट्रल-प्रयागराज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14723, प्रयागराज-भिवानी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02.12.23 से 01.03.24 तक कानपुर सेट्रल से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा प्रयागराज-कानपुर सेट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेलसेवाओं के फेरों में कमी

1. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर- सियालदाह (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02.12.23 से 29.02.24 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार (39 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.12.23 से 01.03.24 तक प्रत्येक बुधवार,  शुक्रवार एवं रविवार (39 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ (प्रतिदिन)  एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02.12.23 से 24.02.24 तक प्रत्येक शनिवार (13 ट्रिप) रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.12.23 से 27.02.24 तक प्रत्येक मंगलवार (13 ट्रिप) रद्द रहेगी।
Tags : Indian Railway, IRCTC, Railway cancellation,
यह भी पढ़ें :  राजस्थान में 22 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, कोटा,जयपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now