मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थान में मानसून हुआ सक्रिय,अजमेर जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी

On: July 22, 2026 5:14 PM
Follow Us:
Rajasthan Weather, Monsoon Update, Heavy Rain Alert, IMD Rajasthan, Jaipur Rain, Baran Rain, Weather Forecast, Rajasthan Rain, Monsoon News, Weather Today
---Advertisement---

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, बांरा जिलों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश सीकर ग्रामीण में 119 एमएम दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन भी अपने सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है।

इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में 22 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, कोटा,जयपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 22 से 26 जुलाई के दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने व कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी भाग में मेघगर्जन / वज्रपात के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कही कही भारी से अतिभारी वर्षा एवं पश्चिमी भाग में मेघगर्जन / वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
प्रदेश में अधिकतमः 39.6°C जैसलमेर,न्यूनतमः 21.2°C सिरोही दर्ज की गई है। वहीं सर्वाधिक बरसात छीपाबड़ौद (बारां) में 139.0 mm अतिभारी वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें :  देशभर में निवेशकों को व्हाट्सएप ग्रुप '105 IND STOCKS ADV' से किया 500 करोड़ का साइबर फ्रॉड

बारां के किसान सतीश शर्मा बतातें है कि बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है वहीं सब्जी वाली फसलों को नुकसान भी पहुंचा है।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment