जयपुर। संगीत, सम्मान और मनोरंजन के भव्य संगम के साथ सोमवार देर रात इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्लूटीसी) सीजन-3 का समापन हुआ।
आईडब्लूटीसी के डायरेक्टर अरशद हुसैन ने बताया कि पर्यटन मंत्री, आंध्र प्रदेश, कुंडला दुर्गेश; डॉ अजय जैन और ऋतुराज खन्ना ने समारोह में आए 600 से अधिक देश-विदेश के वेडिंग, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म और इवेंट इंडस्ट्री के उत्कृष्ट योगदान को वेड इन इंडिया अवार्ड से विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया।
इस वर्ष देश और विदेश से मिली अभूतपूर्व भागीदारी ने आईडब्लूटीसी की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया है। सभी प्रतिनिधियों, वक्ताओं, पर्यटन बोर्डों, प्रदर्शकों, सहयोगी संस्थाओं और साझेदारों का आभार व्यक्त करते हुए मैं गौरवान्वित महसूस करता हूँ। मास्टर क्लास सत्रों, बिजनेस नेटवर्किंग, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय कार्यक्रम ने आईडब्लूटीसी को इवेंट इंडस्ट्री के लिए एक अविस्मरणीय आयोजन बना दिया।
कॉन्क्लेव में फोरम के प्रेसिडेंट, हितेंद्र शर्मा, वाईस प्रेजिडेंट, अजय चौहान, सेक्रेटरी, भुवनेश अग्रवाल, पूर्व प्रेसिडेंट, मोहित माहेश्वरी और महावीर शर्मा तथा कार्यकारिणी उपस्थित रही। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल रहा बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर शिबानी कश्यप की लाइव प्रस्तुति जिसने वहां आये सभी प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने ‘सजना आ भी जा’, ‘हो गई है मोहब्बत’, ‘जिंदा हूं मैं’ और ‘आओ हुजूर तुमको’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। वेडिंग प्लानर्स, इवेंट प्रोफेशनल्स, होटलियर्स, टूरिज्म बोर्ड्स, लग्जरी ब्रांड्स और उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि देर रात तक संगीत की धुनों पर झूमते नज़र आए।











