मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राशिफल 22 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

On: July 22, 2026 1:28 PM
Follow Us:
Horoscope Today, Rashifal 22 July 2026, Daily Horoscope, Dr Anish Vyas, Astrology, Zodiac Signs, Hindi Horoscope, Career Horoscope, Love Horoscope, Daily Rashifal
---Advertisement---

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ.अनीष व्यास के अनुसार 22 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए करियर, व्यवसाय और आर्थिक प्रगति के नए अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, निवेश और खर्चों को लेकर विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आओ जाने मेष से मीन तक जाने आज कैसा रहेगा आपका दिन …..

राशिफल 22 जुलाई 2026

मेष राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत को लेकर बात कर सकते हैं, जो आपके लिए फायेदेमंद साबित होगा। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मन में आज नए विचार आएंगे। आज बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिल सकता है, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है, आपको ख़ुशी मिलेगी।

वृष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों को जल्द ही पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज मेहमानों के आगमन से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं, जो आपके काम में सहायक सिद्ध होंगे। आज आप कोई इलेक्ट्रोनिक सामान खरीद सकते है।

मिथुन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। आज आपको रोजगार के लिए बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं, जहां आपका मन लगेगा। आज आप करियर से रिलेटेड कोई बात अनुभवी व्यक्ति से कर सकते हैं, जो आपको अच्छी सलाह देंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि धनहानि हो सकती है इसलिए आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 6 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

कर्क राशि
आज का दिन आप परिवार वालों के साथ बिताएंगे। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्यूज मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, जिससे आप खुद को तरोताजा फील करेंगे। आज परिवार वालों को शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं, जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी।

सिंह राशि
आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आप अटके हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद ले सकते हैं। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को आज अच्छे ऑफर मिल सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिलने की संभावना बन रही है। लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, उससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी।

कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ी डील मिलने के योग बन रहें है, जिससे आपको धनलाभ हो सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के संकेत बन रहे हैं। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, लेकिन आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने जायेंगे, उनको ख़ुशी मिलेगी। काम की अधिकता रहने से आपको शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  Rashifal 7 July 2026: मेष से मीन तक जाने सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

तुला राशि
आज आपकी रुचि नए कार्यों में बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज बिजनेस में बढ़िया धन लाभ होगा, लेकिन आप अपने अनावश्यक खर्चो से बचने का प्रयास करें। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा, घर में सुख-सुविधा की बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा, जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज अगर बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो आपको फायदा होना तय है। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें, इसलिए बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को न खाएं। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं, घर वालों का सपोर्ट बना रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है, किसी बड़े केस में आज आपको शानदार जीत मिलेगी। हालांकि इस राशि के कुछ लोगों को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता हासिल होगी। आज घर का खुशनुमा माहौल आपको ख़ुशी प्रदान करेगा, बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में परिवर्तन करने की जरूरत है। पिछले काफ़ी दिनों से चल रही उलझन आज जीवनसाथी के माध्यम से हल हो जाएगी, जिससे आपको राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 20 जुलाई 2026 : मेष से मीन तक जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप बिजनेस को बड़ा बनाने के लिए, किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आज आप किसी काम को करने से पहले उसकी योजना जरूर बना लें, जिससे उसे पूरा करने में आसानी रहेगी। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज आप अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ घर के सदस्यों का भी ध्यान रखें, तला-भुना भोजन खाने से बचें।

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में अचानक बड़ा धन लाभ होगा और भौतिक-सुख की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे पूरा परिवार खुश होगा। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्ति आज अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाएंगे। आज आप किसी भी व्यक्ति से बात करते वक्त अपने शब्दों को कण्ट्रोल में रखें अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें नहीं तो धनहानि हो सकती है।

मीन राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप बिजनेस को नयी ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास करेंगे। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आप दोनों को ख़ुशी होगी। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

Dr.Anish Vyas

Renowned Astrologer Dr.Anish Vyas is the most popular and accurate horoscope reader in Jaipur- Jodhpur, India. Anish is a trusted astrologer, palmist, Foreteller and a certified gemstone expert. He has done extensive research in this subject and considered an expert in making very accurate predictions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment