मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जयपुर में ट्रॉफी अनावरण के साथ भारत की पहली BFSI प्रीमियर लीग 2026 का आगाज

On: July 16, 2026 10:48 PM
Follow Us:
BFSI Premier League, Banking Premier League, Jaipur News, Financial Services Cricket League, Finonest India, My Policy Express, Axis Bank, Sundaram Finance, Cricket Tournament, BFSI News
---Advertisement---

जयपुर। देश के बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के लिए पहली BFSI प्रीमियर लीग (बैंकिंग प्रीमियर लीग) 2026 का शुभारंभ सोमवार को जयपुर में ट्रॉफी अनावरण समारोह के साथ हुआ। यह लीग फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में कर्मचारियों की फिटनेस, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन फिनोनेस्ट इंडिया और माय पॉलिसी एक्सप्रेस द्वारा किया जा रहा है। ट्रॉफी का अनावरण एक्सिस बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरिंदरपाल सिंह कोहली तथा सुंदरम फाइनेंस के जीएम एवं हेड (राजस्थान) ए.वी. नारायणन ने किया।

इस अवसर पर फिनोनेस्ट इंडिया के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्य मोहन रॉय, फाउंडर एवं सीएफओ सीए प्रतीक सोमानी, को-फाउंडर एवं सीओओ अतिशय जैन, सीटीओ सनमप्रीत सिंह, माय पॉलिसी एक्सप्रेस के फाउंडर एवं सीईओ राजीव गांधी तथा सीओओ यश वालिया भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  जयपुर की बेटी नीलिमा अरोड़ा ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास

मुख्य अतिथियों ने कहा कि BFSI प्रीमियर लीग केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि वित्तीय सेवा क्षेत्र में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और प्रोफेशनल नेटवर्किंग को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने आयोजकों की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता आने वाले वर्षों में BFSI सेक्टर का प्रमुख वार्षिक आयोजन बनेगी।

आयोजकों ने बताया कि यह लीग 14 से 19 जुलाई 2026 तक जयपुर के मालवीय नगर स्थित ऋषिकुल विजय स्कूल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 26 टीमें भाग लेंगी, जिनमें प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी होंगे। सभी मुकाबले 8-ओवर-ए-साइड प्रारूप में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  जयपुर के न्यूरो सर्जन डॉ. वी.डी. सिन्हा बने AASNS के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

इस लीग में देश के प्रमुख बैंकों, बीमा कंपनियों, एनबीएफसी और फिनटेक संस्थानों के 250 से अधिक प्रोफेशनल्स हिस्सा लेंगे। आयोजकों का मानना है कि यह मंच कर्मचारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, बेहतर संवाद और मजबूत पेशेवर संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment