मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Indian Railways: इन रूट पर 12 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, रेलवे ने जारी ट्रेनों की लिस्ट

On: July 2, 2024 5:57 PM
Follow Us:
Indian Railway, Indian Railways, Indian Railways cancelled Trains, 
---Advertisement---

जयपुर। उत्तर रेलवे द्वारा फिरोजपुर मण्डल के सानेहवाल-अमृतसर रेलखण्ड के मध्य करतारपुर स्टेशन पर तकनीकी कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19225, भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05.07.24 से 08.07.24 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जालन्धर सिटी-मुकेरियां-पठानकोट होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.07.24 से 08.07.24 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पठानकोट-मुकेरियां-जालन्धर सिटी होकर संचालित होगी।

यह भी पढ़ें :  जयपुर में इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव शुरू

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा जो दिनांक 11.07.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा फगवाडा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा फगवाडा-अमृतसर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 12.07.24 को अमृतसर के स्थान पर लुधियाना स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अमृतसर-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवा करतारपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी:-

1. गाडी संख्या 14654, अमृतसर-हिसार रेलसेवा दिनांक 06.07.24 से 11.07.24 तक अमृतसर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा करतारपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाडी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 06.07.24 से 12.07.24 तक हिसार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा करतारपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें :  जयपुर के न्यूरो सर्जन डॉ. वी.डी. सिन्हा बने AASNS के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

 

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now