मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

प्रसार अवॉर्ड्स 2026: गोपाल शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट, वीना करमचंदाणी और सामरिया होंगे सम्मानित

On: April 21, 2026 5:23 PM
Follow Us:
Prasar awards Rajasthan, public relations awards India, Gopal Sharma award, Veena Karamchandani PR, Surendra Samaria youth award, Rajasthan PR news, media awards India, communication awards
---Advertisement---

बीकानेर। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन (प्रसार) ने वर्ष 2026 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें जनसंपर्क क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष का प्रतिष्ठित घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक गोपाल शर्मा को प्रदान किया जाएगा।

जनसंपर्क रत्न और युवा सम्मान भी घोषित

किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड विभाग की पूर्व सहायक निदेशक वीना करमचंदाणी को अर्पित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  NEET Paper Leak Case: आरोपी दिनेश बिवाल के BJP कनेक्शन पर घमासान, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार से पूछे सवाल

वहीं दिनेश चंद सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान युवा जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र सामरिया (बगवाड़ा) को दिया जाएगा।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर सूची को अंतिम रूप

प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर कार्यकारिणी ने इन पुरस्कारों की सूची को अंतिम रूप दिया।

उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह अगले महीने आयोजित किया जाएगा।

2019 से लगातार हो रहा आयोजन

प्रसार द्वारा यह कार्यक्रम वर्ष 2019 से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जबकि युवा जनसंपर्ककर्मी सम्मान की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी।

इस पहल का उद्देश्य जनसंपर्क विभाग के दिवंगत अधिकारियों की स्मृति को संजोना और सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान को सम्मान देना है।

यह भी पढ़ें :  मदार-पालनपुर रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे ने रद्द की ट्रेनें तो कई का बदला रूट

साहित्य और जनसंपर्क से जुड़ी हस्तियां

प्रसार की और से सम्मानित किए जाने वाले तीनों ही व्यक्तित्व जयपुर के निवासी हैं और इनमें से गोपाल शर्मा तथा वीना करमचंदाणी साहित्य सृजन से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों की भागीदारी

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार अजय सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों—धर्मेन्द्र मीणा, चंद्रशेखर पारीक, हरिशंकर शर्मा, अभय सिंह, मोहित जैन और पुष्पक मीणा ने ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार साझा किए।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment