मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत, बीकानेर-दिल्ली समेत 3 ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे

On: May 29, 2026 2:57 PM
Follow Us:
Indian Railways, North Western Railway, Bikaner Delhi Train, Delhi Sikar Train, Jodhpur Delhi Train, Railway News, Summer Special Trains, Extra Coaches, Passenger Facility, Rajasthan Railway News
---Advertisement---

जयपुर। गर्मियों के मौसम में बढ़ते यात्री यातायात और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी महत्वपूर्ण रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली सराय-सीकर तथा दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवाओं में थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान और साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे।

बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में अतिरिक्त डिब्बे

गाड़ी संख्या 22464/22463 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 2 जून 2026 से 30 जून 2026 तक तथा दिल्ली सराय से 5 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान और एक साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  RE-NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, बीकानेर मंडल पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा को भी मिलेगा फायदा

गाड़ी संख्या 14714/14713 दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा में 3 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान और एक साधारण श्रेणी डिब्बा अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।

दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा में भी बढ़ेंगे डिब्बे

गाड़ी संख्या 12463/12464 दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 3 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक तथा जोधपुर से 4 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान और एक साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम हो।

यह भी पढ़ें :  जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का राज्य स्तरीय रक्तदान अधिवेशन और सम्मान समारोह

Shyam Maru

श्री श्याम मारु देश के अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपना पत्रकारिता सफर लोकमत, नागपुर से शुरू किया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान पत्रिका में उप संपादक,ETV राजस्थान में प्रमुख पत्रकार,और सच बेधड़क में ब्यूरो चीफ के रूप में उल्लेखनीय सेवाएँ दीं। कई दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में रहते हुए उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग व संपादन कार्य किया है।वर्तमान में वे रेल संदेश के संपादक के रूप में कार्यरत हैं और रेल व्यवस्था, यात्री सुविधा तथा परिवहन से जुड़े विषयों पर लगातार लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही श्री श्याम मारु Hello Rajasthan की संपादकीय टीम के प्रमुख सदस्य हैं, जहाँ वे अपनी अनुभवी दृष्टि, संपादकीय नेतृत्व और उच्च स्तरीय पत्रकारिता मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। सुदृढ़ भाषा, संतुलित दृष्टिकोण और तथ्यपूर्ण पत्रकारिता उनकी पहचान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment