मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का 62 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे ने दी मुखाग्नि

On: October 4, 2025 7:01 PM
Follow Us:
Rajasthan Congress leader Rameshwar Dudi, Congress leader Rameshwar Dudi, Rameshwar Dudi passes away
---Advertisement---

बीकानेर। कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निवास पर शुक्रवार देर रात निधन हो गया है। वे 62 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान वैध मघाराम कॉलोनी से रवाना होकर उदयरामसर स्थित फार्म हाउस पहुंची। यहां उनके बेटे अजय डूडी ने उन्हे मु​खाग्नि दी। अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेता, समासेवी व गणमान्य ना​गरिकों ने श्रद्वांजलि दी। उनकी अंतिम यात्रा में बीकानेर सहित प्रदेशभर से हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नम: आंखों से विदाई दी।

डूडी के निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक नेताओं ने शोक सवेंदनाएं व्यक्त की है। वर्ष 2023 में डूडी को ब्रेन हेमरेज हुआ था और तभी से वे कोमा में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी विधायक सुशीला डूडी व एक पुत्र है।

4 rajh rajender 2
बीकानेर में कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत

राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्विट कर कहा, राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विट कर कहा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी के निधन की ख़बर सुनकर गहरा दुख हुआ। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी और जनता के साथ सीधे जुड़े रहे। किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट कर कहा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे रामेश्वर डूडी का निधन बेहद दुखद है। करीब 2 साल तक बीमार रहने के बाद इतनी अल्पायु में उनका जाना हमेशा खलता रहेगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है।

रामेश्वर डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छे से किया। वो मेरे साथ सांसद, विधायक और हमारे नेता प्रतिपक्ष रहे। किसान वर्ग के लिए वो हमेशा काम करते रहे।

मुझे याद है कि दौरा पड़ने से कुछ दिन पूर्व ही वो मेरे से मिलने आए थे और हमारे बीच लम्बी बातचीत हुई थी। हमने उनके इलाज के लिए बेहतर से बेहतर प्रबंध किए। एक सक्रिय जीवन जीने वाले डूडी जी का ऐसे बीमार होना हम सबके मन को कचोटता था।

प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर डूडी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों मे स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।

खाद्य मंत्री श्री गोदारा ने रामेश्वर डूडी के निधन पर जताया शोक
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी के निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री गोदारा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों मे स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की है।
श्री गोदारा ने कहा है कि रामेश्वर डूडी किसानों के सच्चे हिमायती थे। उन्होंने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए। उनका निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने टविट् कर कहा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से प्रारंभ होकर जिला प्रमुख और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने तक का अविस्मरणीय सफर रहा। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष रहने के दौरान मुझे उनके साथ निकटता से कार्य करने का अवसर मिला। कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने तत्कालीन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को प्रदेश की जनता के समक्ष उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वे सदा किसान हितों के पक्षधर रहे और उनका ज़मीन से जुड़ाव सदैव यादगार रहेगा।

उनके असामयिक निधन पर सुशीला डूडी जी एवं समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।

आएलपी प्रमुख विधायक हनुमान बेनीवाल ने टविट्रा कर कहा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष,बीकानेर से पूर्व सांसद व किसान नेता रामेश्वर डूडी का निधन हो जाना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है | हमेशा परिवारिक सदस्य की तरह स्नेह रखने वाले रामेश्वर जी डूडी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। रामेश्वर डूडी जब नेता प्रतिपक्ष थे ,तब मैं उनके साथ विधायक रहा,उन्होंने सदन में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दायित्व को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया।
मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वो उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है।

भाजपा नेताओं ने जताई शोक संवेदना

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन पर केन्द्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, देहात भा ज पा. जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर पंचारिया, नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा नेता शशिकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, अशोक भाटी ने शोक संवेदना प्रकट किया।

इन्होने उपस्थित होकर दी श्रद्धांजलि
इस दौरान किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी,प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली,केन्द्रीय मंत्री के पुत्र रविशेखर मेघवाल,जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर,
दिशा कमेटी के दिल्लू खान कोहरी, मजीद खान,कांग्रेसी नेता हेमाराम चौधरी,हरीश चौधरी,पूर्व सांसद बद्री जाखड़,पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,गोविन्दराम मेघवाल,भंवर सिंह भाटी,लक्ष्मण कड़वासरा,महेन्द्र गहलोत,पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई,विधायक विकास चौधरी,सांसद हनुमान बेनीवाल,पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर,हुकमाराम विश्नोई,नोखा पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर,देशनोक पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मून्दडा,पूर्व विधायक गिरधारी महिया,शिमला नायक,धर्मेन्द्र राठौड,पूर्व मंत्री पवन गोदारा,संगठन सृजन प्रभारी राजेश लिलोठिया,डॉक्टर राजेंद्र मुंडसुरेन्द्र सिंह शेखावत,भाजपा उपाध्यक्ष दीपक पारीक,मदन गोपाल मेघवाल,चेतन डूडी,फूसाराम गोदारा,पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद,पूर्व उपमहापौर हारून राठौड,शशि शर्मा,अशोक भाटी,आनंद जोशी,हजारी देवड़ा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,रामनिवास कूकणा,शिवलाल गोदारा,देवेन्द्र बुडिया,जियाउर रहमान भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment