मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 24 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट

On: June 20, 2026 5:10 PM
Follow Us:
Rajasthan Weather, Western Disturbance, Rain Alert Rajasthan, Jaipur Weather, Bikaner Rain, Thunderstorm Alert, Rajasthan Monsoon, Weather Update, IMD Rajasthan, Rajasthan News
---Advertisement---

जयपुर। राजस्थान में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर सहित कई संभागों में 21 से 24 जून तक मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने तथा मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।

वहीं जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

राजस्थान में 24 जून तक आंधी-बारिश का दौर

मौसम केंद्र के अनुसार बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 21 से 24 जून तक आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि दक्षिणी राजस्थान के कुछ जिलों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिनों तक 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है।

बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान

मौसम विभाग के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई के शुरुआती दिनों में पूर्वी एवं पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

राजस्थान में 2 जुलाई 2026 तक के तापमान पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंधी और बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में अस्थायी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं।

पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जबकि दूसरे सप्ताह में भी अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहेगा। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हो सकता है।

न्यूनतम तापमान पहले सप्ताह में सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि दूसरे सप्ताह में यह सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।


RAS Transfer List Rajasthan: 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment