मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थानी भाषा अकादमी के वर्ष 2023-24 के विभिन्न पुरस्कारों व सम्मानों की घोषणा

On: October 5, 2023 7:02 PM
Follow Us:
Rajasthani Language Academy, Rajasthani Language Academy Bikaner,
---Advertisement---

बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी (Rajasthani Bhasha Sahitya & Sanskriti Academy) के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने मंगलवार को अकादमी सभागार में आयोजित अकादमी कार्यसमिति व सामान्य सभा की बैठक में वर्ष 2023-24 के तहत अकादमी के विभिन्न पुरस्कार तथा सम्मान घोषित किए।

अकादमी अध्यक्ष छंगाणी ने बताया कि वर्ष 2023-24 के तहत अकादमी का महाकवि पृथ्वीराज राठौड़ सम्मान बीकानेर के मालचंद तिवाड़ी को तथा पूनमचंद बिश्नोई सम्मान श्रीडूंगरगढ़ के श्याम महर्षि को प्रदान किया जाएगा। अकादमी के विभिन्न पुरस्कारों के अन्तर्गत सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार (गद्य) बीकानेर के डॉ. मनमोहन सिंह यादव को उनकी पुस्तक ‘कुदरत सूं कुचमाद’ पर प्रदान किया जाएगा।

शिवचन्द्र भरतिया गद्य पुरस्कार मुम्बई के महेन्द्र मोदी को उनकी पुस्तक ‘आंगळी टूटी पाटी फूटी’ पर, गणेशीलाल व्यास ‘उस्ताद‘ पद्य पुरस्कार बीकानेर के मईनुद्दीन कोहरी को उनकी पुस्तक ‘मुळकती मरूधरा’ पर, मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी‘ कथा साहित्य पुरस्कार बीकानेर की डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ को उनकी पुस्तक ‘धिंगाणै धणियाप’ पर तथा रावत सारस्वत साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार राजस्थानी पत्रिका ‘हथाई’ (संपादक डॉ. हाकम अली, नोहर) को प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में कार-डंपर भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 जनों की मौत

अकादमी सचिव सचिव शरद केवलिया ने बताया कि प्रेमजी प्रेम राजस्थानी युवा लेखन पुरस्कार बाड़मेर के महेन्द्र सिंह सिसोदिया छायण को उनकी पुस्तक ‘मेहा मांगिळया’ पर, राजस्थानी महिला लेखन पुरस्कार जोधपुर की निर्मला राठौड़ को उनकी पुस्तक ‘दीठ दरसाव’ पर, बावजी चतरसिंह जी अनुवाद पुरस्कार बाड़मेर के डॉ. बंशीधर तातेड़ को उनकी पुस्तक ‘अनासक्ति योग’ पर, सांवर दइया पैली पोथी पुरस्कार सूरतगढ़ के सुरेन्द्र कुमार स्वामी को उनकी पुस्तक ‘आधुनिक राजस्थानी साहित्य री जस जोत’ पर, जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार नोहर की कीर्ति शर्मा को उनकी पुस्तक ‘संगत री रंगत’ पर प्रदान किया जाएगा।

केवलिया ने बताया कि भत्तमाल जोशी महाविद्यालय पुरस्कार के तहत प्रथम स्थान प्राप्त बीकानेर के आयुष अग्रवाल को उनकी कहानी ‘जी रो नेछांव’ पर एवं द्वितीय स्थान पर रही हनुमानगढ़ की मानसी शर्मा को उनके संस्मरण ‘मेरी उज्जैन जात्रा’ पर प्रदान किया जाएगा। मनुज देपावत विद्यालय स्तरीय पुरस्कार के तहत प्रथम स्थान प्राप्त बीकानेर की सोनल प्रजापत को उनकी कहानी ‘कंजूस’ पर एवं द्वितीय स्थान पर रही लूनकरणसर की करुणा रंगा को उनकी कहानी ‘लोटै पाणी रो ई स्हारो कोनी’ के लिए प्रदान किया जाएगा।

इन्हें प्रदान किए जाएंगे सम्मान

अध्यक्ष छंगाणी ने बताया कि अकादमी के विभिन्न सम्मानों के तहत राजस्थानी भाषा सम्मान जोधपुर के प्रो. कल्याण सिंह शेखावत को, राजस्थानी साहित्य सम्मान नागौर के डॉ. तेज सिंह जोधा को, राजस्थानी संस्कृति सम्मान उदयपुर के डॉ. माधव हाड़ा को, राजस्थानी प्रवासी साहित्यकार सम्मान गुजरात के डॉ. भूपतिराम साकरिया को तथा राजस्थानी भाषा-सेतु सम्मान ऐलनाबाद, हरियाणा के केसराराम को प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा

छंगाणी ने बताया कि आगीवाण सम्मान के तहत इकराम राजस्थानी (जयपुर), देव कोठारी (उदयपुर), पवन पहाडिया (डेह, नागौर), डॉ. शंकरलाल स्वामी (बीकानेर), डॉ. रामकुमार घोटड़ (चूरू), सत्यनारायण स्वामी (बीकानेर), छगनलाल सेवदा (सरदारशहर), शरद चंद्र पंड्या (डूंगरपुर), गोरस प्रचंड (कोटा), श्याम सुंदर भारती (जोधपुर), श्रीनिवास तिवारी (नागौर), रूपसिंह राजपुरी (रावतसर), निशांत (पीलीबंगा), विक्रम सिंह गुंदोज (जोधपुर), ओमप्रकाश भाटिया (जैसलमेर), बी.एल. माली अशांत (जयपुर), ओमप्रकाश तंवर (चूरू), छत्र छाजेड़ (दिल्ली), जितेंद्र निर्मोही (कोटा) को आगीवाण सम्मान प्रदान किया जाएगा।

छंगाणी ने बताया कि विभिन्न पुरस्कारों के निर्णायक डॉ. अर्जुनदेव चारण, श्याम महर्षि, मधु आचार्य आशावादी, रामबक्ष जाट, डॉ. मंगत बादल, मुकुट मणिराज, भंवर सिंह सामौर, डॉ. राजेन्द्र सिंह बारहठ, डॉ. गीता सामौर, हरीश बी. शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार चमोली, डॉ. संजय कुमार शर्मा, डॉ. सुचित्रा कश्यप, डॉ. ब्रजरतन जोशी, डॉ. सत्यनारायण, विक्रम सिंह चौहान, चंदालाल चकवाला, डॉ. धनंजया अमरावत, संजय पुरोहित, किरण बादल, ओम नागर, डॉ. संजू श्रीमाली, भंवरलाल भ्रमर, बृजमोहन आचार्य, सीमा भाटी, सुनीता बिश्नोलिया, उम्मेद सिंह गोठवाल, कृष्णा जाखड़, आशीष पुरोहित रहे।

यह भी पढ़ें :  डी.एल.एड. प्रथम वर्ष परीक्षा 30 जून से, प्रवेश पत्र जारी

इस अवसर पर अकादमी उपाध्यक्ष डॉ. भरत ओळा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सदस्य डॉ. दुलाराम सहारण, अंबिका दत्त, डॉ. मीनाक्षी बोराणा, डॉ. शारदा कृष्ण, डॉ. सुखदेव राव, डॉ. कृष्ण कुमार आशु, डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा, दिनेश पंचाल, देवकरण जोशी, बसंती पंवार, भंवरलाल सुथार, गौरीशंकर प्रजापत, वीना जोशी, नितिन गोयल, विक्रम सिंह चौहान उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now