मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Horoscope Today 10 June 2026: मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

On: June 10, 2026 8:04 AM
Follow Us:
Horoscope Today, Rashifal 10 June 2026, Daily Horoscope, Astrology, Zodiac Signs, Mesh Rashifal, Vrishabh Rashifal, Mithun Rashifal, Hindi Horoscope, Dr Anish Vyas
---Advertisement---

Horoscope Today 10 June 2026: भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी और किसी पुरस्कार की प्राप्ति के संकेत हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आय के नए स्रोतों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें। शौक और मनोरंजन की वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं।

वृषभ राशि

आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। मानसिक तनाव की स्थिति में पिता का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नए घर या संपत्ति की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 23 जून 2026: आओ जानें क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे

मिथुन राशि

आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारिक योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। घूमने-फिरने की इच्छा पूरी हो सकती है। मित्रों के साथ बातचीत में संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

आज कानूनी मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। किसी कार्य को लेकर यदि संशय हो तो उसे फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। परिवार में विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि

आज आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। यदि आपने ऋण के लिए आवेदन किया था तो उसमें सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। लेनदेन संबंधी मामलों का समाधान होगा।

कन्या राशि

नौकरीपेशा लोगों को आज विशेष सावधानी बरतनी होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विरोधियों की बातों में आने से बचें। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 19 जून 2026: जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज आपका दिन

तुला राशि

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। किसी पुरानी बीमारी की समस्या फिर से उभर सकती है। यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतें। रहन-सहन में सुधार होगा, लेकिन उधार लेने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

लेनदेन के मामलों में पूरी सतर्कता बरतें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना बन सकती है। मेहनत और लगन से कार्य पूरे होंगे। दूर रहने वाले परिजन से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। संतान को नई गतिविधियों से जोड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी कार्य में आ रही बाधा को दूर करने के लिए पिता की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 26 जून 2026: जानें आज का भविष्य और शुभ संकेत

मकर राशि

आज वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है। घर के नवीनीकरण का कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय में संभावित नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें। अजनबियों पर भरोसा न करें।

कुंभ राशि

आज का दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और पुराने मतभेद दूर होंगे। एक के बाद एक शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यों में लापरवाही न करें। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

मीन राशि

आज मन में किसी कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है। बातचीत में संयम और समझदारी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में मित्र ही प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। किसी सहयोगी की सलाह पर अमल करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। प्रेम संबंधों में पुराने व्यक्ति की वापसी संभव है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

Dr.Anish Vyas

Renowned Astrologer Dr.Anish Vyas is the most popular and accurate horoscope reader in Jaipur- Jodhpur, India. Anish is a trusted astrologer, palmist, Foreteller and a certified gemstone expert. He has done extensive research in this subject and considered an expert in making very accurate predictions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment