मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राशिफल 6 जुलाई 2026: जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन

On: July 6, 2026 10:33 AM
Follow Us:
Daily Horoscope, Rashifal Today, Horoscope 6 July 2026, Zodiac Signs, Astrology Today, Daily Astrology, Horoscope India, Rashifal 2026, Horoscope Prediction, Hindi Horoscope
---Advertisement---

प्रसिद्ध भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 6 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उपलब्धियां और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन व्यस्तता में बीतने वाला है। आपको आज कुछ नया और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज सप्तम भाव में होकर आपके लिए वैवाहिक जीवन में प्रेमपूर्ण स्थिति बना रहे हैं। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप आज वाहन और भौतिक सुख साधनों का भी आनंद ले पाएंगे। पड़ोसियों से आपको सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी आज बढ सकती है। परिवार में आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन फिर पर आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। चंद्रमा का गोचर आपसे आज कुछ अनचाहे खर्च करवा सकता है। अगर आप लोन के लिए प्रयास कर रहे है तो आपको सफलता मिलेगी। विपरीतलिंगी सहकर्मियों और संबंधियों से आज आपको उलझने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज अपने कामकाज को लेकर तत्पर रहेगे। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आज स्थिति को संतुलित बनाए रख पाएंगे। जीवनसाथी से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप अपना रुका हुआ पैसा पाकर बहुत खुश होंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। माता की ओर से आपको आज स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप आज सरकारी काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आपको आज कहीं से अचानक लाभ भी मिल सकता है। वाहन पर आज धन खर्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें :  टैरो राशिफल 13 जून 2026: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। लेकिन आपको आज उतावलेपन और क्रोध में आकर कोई भी गलती करने से बचना होगा। आप खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचेंगे, तो यह आपके लिए नुकसानदायक होगा इसलिए आपको अपने काम पर फोकस करना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम के प्रति तत्पर रहें और काम को कल पर टालने से बचें इससे आपको फायदा होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

सिंह राशि
बिजनेस करने वाले जातक कोई बड़ी डील फाइनल होने से खुश होंगे। आपको आज परिवार के किसी सदस्य की ओर से भी अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त सकता है। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके सामने उनकी आज एक नहीं चलेगी। माता पिता से आपको आज स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज अपने कामकाज पर फोकस करें और प्लानिंग के हिसाब के काम करें। एक साथ कई काम में हाथ डालना नुकसानदायक होगा। सितारे कहते हैं कि विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाना चाहिए। आपका कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अकाउंट से संबंधित काम और बैंक से संबंधित काम में आप आज सफलता पाएगे।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 जून 2026: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे मिलेगी बड़ी सफलता?

तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातको के लिए आज मिश्रित रहने वाला है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए आपको आज बहुत ही सावधानी पूर्वक प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें, कोई मित्र बनकर धोखा दे सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका आज किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। विदेशी क्षेत्र से जिनका काम जुड़ा हुआ है उनका आज फायदा हो सकता है। आप आज सुख साधनों की प्राप्ति कर सकते हैं। कोई उपहार भी आपको आज प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक और अनुकूल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका आज तालमेल बना रहेगा। आपको सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी वजह से आज छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। आप आज तकनीकी क्षमता और अनुभव का लाभ ले पाएंगे। लेकिन आपको आज जोखिम वाले काम से बचने की जरूरत है।

धनु राशि
आपको आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आज आपकी चूक से आपको नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपको घर के बड़ों से सहयोग और लाभ भी मिल रहा है। जीवनसाथी की सेहत नरम चल रही है तो आज उसमें सुधार दिखेगा। आपको आज दिखावे से बचना चाहिए,नहीं तो सम्मान और धन दोनों की हानि हो सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि आप आज प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता पाएंगे। आपको आज बिजनेस में भी आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 17 जून 2026: मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालों को मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का भविष्यफल

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको कोई चाहत और मनोकामना आज पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको आज सपोर्ट और सहयोग प्राप्त होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों पर किसी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। बच्चों की ओर से आज आप खुशी पाएंगे। पहले किसी को कर्ज या उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। सेहत के मामले सजग रहें,कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। अगर आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो रही थी तो वह भी आज काफी हद तक दूर हो जाएगी। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वाहन सुख भी आज आप प्राप्त कर पाएंगे। आपके पिता को आज कोई लाभ और सम्मान मिलने की खुशी होगी। परिवार में कोई शुभ काम का संयोग बनेगा। यात्रा सफल और सुखद रहेगी।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज कुछ पेंडिग बिल और भुगतान करना होगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज नौकरी में कोई सफलता मिलने की खुशी होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आज तालमेल बना रहेगा। आपको आज किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई चाहत आपकी आज पूरी हो सकती है। भौतिक सुख साधनों के आने से भी आज घर में खुशी का माहौल होगा। अतिउत्साह में कोई भी फैसला लेने से बचें।

Dr.Anish Vyas

Renowned Astrologer Dr.Anish Vyas is the most popular and accurate horoscope reader in Jaipur- Jodhpur, India. Anish is a trusted astrologer, palmist, Foreteller and a certified gemstone expert. He has done extensive research in this subject and considered an expert in making very accurate predictions.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment