मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

टैरो राशिफल 6 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

On: July 6, 2026 10:16 AM
Follow Us:
Tarot Horoscope, Tarot Rashifal, Daily Tarot Reading, Horoscope Today, Zodiac Signs, Tarot Cards, Astrology, July 6 Horoscope, Tarot Prediction, Daily Astrology
---Advertisement---

प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार 6 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को आर्थिक, पारिवारिक और करियर संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का टैरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को अपने बजट को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि अति भावुक होने से बचें।

वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोग आज किसी नए कार्य में शामिल हो सकते हैं। जिस वजह से आप पर काम का बोध अधिक दिखाई देने वाला है। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है।

मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के मन में नई आकांक्षाएं पैदा होंगी। आज का दिन पुराने निवेश के जरिए लाभ मिल सकता है। साथ ही पुराने संपर्कों की मदद से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 13 जून 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को फिलहाल, नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलने की जरूरत है। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहगा। आपको मन मुताबिक पदोन्नति और ट्रांसफर मिलने के योग हैं। आपको सलाह है कि व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों का दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। आज आपको सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।

कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों को थोड़ा सामाजिक होने की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। साथ ही कोशिश करें की व्यवसायिक जीवन में थोड़ा संतुलन बनाकर रखें। वरना परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  टैरो साप्ताहिक राशिफल 14-20 जून 2026: मेष, सिंह और धनु के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का हाल

तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को आज फालतू की बातों में न उलझकर अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। वरना आपके कई काम आज अधूरे रह सकते हैं। साथ ही आपको सलाह है कि परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक यदि किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं अपने स्वभाव में थोड़ी नम्रता रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए सफलता मिलने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे।

धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, हिम्मत न हारें अपने काम करते रहें। साथ ही भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से आपके बिगड़े काम बनेंगे।

यह भी पढ़ें :  14 जून का टैरो राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहने वाला है। प्रेम संबंधों में उन्नति मिलने के आसार हैं। आपको सलाह है कि वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें।

कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को कोई बड़ा फैसले लेने से बचने की जरूरत है। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं उसके परिणाम जानने के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है।

मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। विपरीत लिंग के लोगों से थोड़ा उचित दूरी बनाकर रखें। वरना आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

नीतिका शर्मा

नीतिका शर्मा एक अनुभवी ज्योतिषाचार्य, टैरो कार्ड रीडर और वास्तु विशेषज्ञ हैं। एमएससी (कंप्यूटर साइंस) और ज्योतिष प्रवीण–ज्योतिष विशारद की शिक्षा प्राप्त नीतिका पिछले 10 वर्षों से ज्योतिष के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी भविष्यवाणियाँ कई बार सत्य सिद्ध हुई हैं और उनके लेख नियमित रूप से विभिन्न समाचार पत्रों व टीवी चैनलों में प्रकाशित होते हैं। वे ज्योतिष को सरल, सटीक और व्यावहारिक बनाकर आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु निरंतर कार्यरत हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment