मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

RBSE 10th Result 2024 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, विद्यार्थी ऐसें करें रिजल्ट चेक

On: May 29, 2024 12:41 PM
Follow Us:
RBSE, BSER, 10th Result, RBSE 10th Result 2024,  RBSE 10th Result,  
---Advertisement---

RBSE 10th Result 2024 : जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट बुधवार को सांय 5 बजे जारी करेगा। इसके साथ ही प्रवेशिका का परिणाम भी जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी बोर्ड के सचिव ने दी है। बोर्ड की परीक्षांए 7 मार्च से 30 मार्च 2024 के मध्य हुई थी।

राजस्थान में 10 लाख 62 हजार 341 विद्यार्थी पंजीकृत

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा। जिसको राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सभी विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस बार 10 लाख 62 हजार 341 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत, जयपुर को 29 और भीलवाड़ा को 18 ई बसों की दी सौगात

2023 में 90.94 प्रतिशत रहा था रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का 2023 में परीक्षा परिणाम 90.94 प्रतिशत रहा था। जिसमें छात्राओं का परीक्षा परिणाम 91.31 प्रतिशत रहा। कुल 4,40,608 छात्रांए पास हुई थी और छात्रों का परीक्षा परिणाम 89.78 प्रतिशत रहा था। कुल 5,01,752 छात्र पास हुए थे। पिछली बार प्रथम श्रेणी से 421748, द्वितीय श्रेणी से 377345, तृतीय श्रेणी से 142924 और 343 ​छात्र पास हुए थे।

RBSE 10th Result 2024 : विद्यार्थी ऐसें करें रिजल्ट चेक

RBSE 10th Result : RBSE वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को इस तरह चेक करें : (How To Check RBSE 10th Result)
स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov पर जाएं।

यह भी पढ़ें :  जयपुर के राजेंद्र भास्कर ने रचा इतिहास, बने आयरन मैन फ्रांस 2026

स्टेप 2. होम पेज पर RBSE 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. कक्षा दस का चयन करें और अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज करें।

स्टेप 4. अब आप इसे सबमिट करें।

स्टेप 5.अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट RBSE 10th Result प्रदर्शित हेागा।

स्टेप 5.अब आप इसे डाउनलोड करे और इसका प्रिंट आउट निकाल (Download and Printout) लें।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

Tags : RBSE, BSER, 10th Result, RBSE 10th Result 2024,  RBSE 10th Result,  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now