जयपुर। राजस्थान में दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर (WML) अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश क्षेत्र पर सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इसके प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं 11 जुलाई से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके आगामी 24 घंटों में उ.प.उ. दिशा में आगे बढ़ने व WML बने रहने की संभावना है।
🟠राजस्थान में दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी बारिश अलर्ट🟠
राजस्थान में 8-9 जुलाई को उदयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी भारी होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश में 9 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। शेष अधिकांश भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
वहीं 10 जुलाई को केवल भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने तथा शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है।
11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। केवल उत्तरी व पूर्वी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।











