IWTC Season 3 : जयपुर। इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्ल्यूटीसी) सीजन-3 को बड़ा सहयोग मिला है। आंध्र प्रदेश पर्यटन इस प्रतिष्ठित आयोजन का आधिकारिक भागीदार बन गया है।
कॉनक्लेव के डायरेक्ट अरशद हुसैन ने कहा कि कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश पर्यटन के टूरिज्म मिनिस्टर, कुंडला दुर्गेश और इवेंट जगत से पार्थिप त्यागराजन तथा ऋतुराज खन्ना भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही आईडब्ल्यूटीसी का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों की पर्यटन, संस्कृति और वेडिंग डेस्टिनेशन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देना और अधिक मजबूत होगा।
अर्शद हुसैन ने आगे बताया कि 19-20 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाले आईडब्ल्यूटीसी सीजन-3 में देश-विदेश से 600 से अधिक वेडिंग, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के प्रतिनिधि भाग लेंगे। आंध्र प्रदेश पर्यटन की सहभागिता से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक स्थलों, समुद्री तटों, हिल डेस्टिनेशन और वेडिंग डेस्टिनेशन को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आईडब्ल्यूटीसी केवल नेटवर्किंग का मंच नहीं, बल्कि पर्यटन और वेडिंग उद्योग के लिए नए अवसरों का द्वार है। आंध्र प्रदेश पर्यटन के जुड़ने से राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा पर्यटन और इवेंट उद्योग के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।











