मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

पर्यटन की दृष्टि से सांभर झील का प्रचार प्रसार हो राज्यपाल

On: August 25, 2023 10:54 PM
Follow Us:
Sambhar lake, Sambhar lake Rajasthan, tourism, Governor , Rajasthan Governor , Rajasthan Tourism, Tourism in Rajasthan,
---Advertisement---

जयपुर। राजस्थान की सांभर झील (Sambhar lake) को पर्यटन (Tourism) की दृष्टि से विकसित करने के लिए इसका प्रचार प्रसार अधिकाधिक हो। राज्यपाल (Governor) कलराज मिश्र (Kalraj Mishr) ने गुरूवार को विश्वभर में प्रसिद्ध रामसर साइट सांभर झील (Sambhar lake, Ramsar) का पर्यटक ट्रेन (Train) से भ्रमण किया।

उन्होंने रामसर साइट (Ram Site) के रूपमें विख्यात सांभर ’साल्ट लेक’ (Salt Lake Sambhar) और वहां के प्राकृतिक परिवेश को पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताते इस स्थान को पर्यटन विपणन की दृष्टि से अधिकाधिक प्रचारित-प्रसारित किए जाने पर जोर दिया है।

राज्यपाल ने सांभर झील में ट्रेन ट्रेक की यात्रा को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि दूर तक फैली सुरम्य सांभर झील और सूर्यास्त का यहां का दृश्य भी अद्भुत है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए यह दृश्य अनूठी यादगार है।

यह भी पढ़ें :  पीएम कुसुम योजना में पात्र डवलपर्स को बैंक प्रदान करें त्वरित ऋण- चेयरमैन डिस्कॉम्स

उन्होंने सांभर झील के गुढा झपोक डेम पर कुछ समय भी बिताया।

Sambhar lake, Sambhar lake Rajasthan, tourism, Governor , Rajasthan Governor , Rajasthan Tourism, Tourism in Rajasthan,
Sambhar lake promote from the point of view of tourism : Governor

राज्यपाल ने कहा कि सांभर नम भूमि क्षेत्र के रूप में तो विश्वविख्यात है ही, जरूरत इस बात की भी है कि विश्वभर के पर्यटन नक्शे में भी यह सम्मिलित हो।

इसके लिए उन्होंने पर्यटन विपणन की सुनियोजित कारगर नीति के तहत इस स्थान के प्रचार पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान : पानी के अंदर बना ये ‘रोमांटिक महल’

उन्होंने कहा कि इन्टरनेट को ’सांभर टूरनेट’ बनाते हुए इस दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।

राज्यपाल श्री मिश्र और राज्य की पहली महिला सत्यवती मिश्र ने सांभर झील और वहां आने वाले प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें :  IWTC Season 3 : आईडब्ल्यूटीसी को मिला आंध्र प्रदेश पर्यटन का साथ, पर्यटन संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

बाद में उन्होंने कहा कि यह नमक झील राजस्थान के पर्यटन का विशिष्ट उपहार है।

साल्ट लेक की आर्द्रभूमि में सुदूर देशों से आने वाले राज-हंस और अन्य सुंदर पक्षियों की क्रीडाओं को देखना किसी भी पर्यटक (Tourist) के लिए कभी न भुलाने वाली अनूठी यादगार है।

More News : Sambhar lake, Sambhar lake Rajasthan, tourism, Governor , Rajasthan Governor , Rajasthan Tourism, Tourism in Rajasthan,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now