📰 साप्ताहिक राशिफल (25 से 31 जनवरी 2026) | Horoscope Weekly
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जनवरी 2026 का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं करियर में उन्नति के योग हैं तो कहीं धन और सेहत को लेकर सतर्कता जरूरी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल और साथ में दिए गए विशेष उपाय।
♈ मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायक रहेगा। आर्थिक और मानसिक परेशानियों से बचने के लिए शुरुआत से ही योजनाबद्ध तरीके से चलना लाभकारी रहेगा। छोटे-छोटे कार्यों में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में संतान से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। पारिवारिक मतभेद संभव हैं लेकिन वरिष्ठ सदस्य की मदद से स्थिति सुधरेगी। प्रेम जीवन में अपेक्षाएं अधिक रहेंगी।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
♉ वृष राशि
इस सप्ताह मेहनत के अनुसार परिणाम थोड़े कम मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं। निवेश और धन लेन-देन में सावधानी जरूरी है। उच्च शिक्षा, विदेश या करियर से जुड़े प्रयासों में धैर्य रखें। सेहत और रिश्तों पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
♊ मिथुन राशि
आपाधापी भरा सप्ताह होने के बावजूद सफलता अपेक्षा से अधिक मिलेगी। नौकरी में यात्रा और जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा लेकिन सहयोगियों की मदद से काम समय पर पूरे होंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
♋ कर्क राशि
इस सप्ताह लक्ष्य पर फोकस रखना जरूरी है। दूसरों पर काम छोड़ने से नुकसान हो सकता है। यात्रा के योग हैं, सेहत और सामान का ध्यान रखें। रिश्तों में गलतफहमियां दूर करने की जरूरत है।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
♌ सिंह राशि
समय अनुकूल है लेकिन अतिउत्साह से बचें। नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता मिलेगी। पत्रकारिता, नेटवर्किंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
♍ कन्या राशि
सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। सेहत कमजोर रह सकती है। धन लेन-देन में सावधानी बरतें। माता की सेहत चिंता का विषय बन सकती है।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
♎ तुला राशि
धूप-छांव वाला सप्ताह रहेगा। घरेलू समस्याएं रहेंगी लेकिन समाधान भी मिलेगा। व्यवसाय में समझदारी जरूरी है। धार्मिक-आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।
♏ वृश्चिक राशि
यह सप्ताह शुभता और सफलता लेकर आएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर-जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति और व्यवसाय में लाभ के योग हैं।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
♐ धनु राशि
गुडलक वाला सप्ताह रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। रिश्तों में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
♑ मकर राशि
सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। सेहत पर विशेष ध्यान जरूरी है।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।
♒ कुंभ राशि
करियर और कारोबार के लिए बेहतरीन सप्ताह है। यात्राओं के योग हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विवाह या शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
♓ मीन राशि
इस सप्ताह सेहत, धन और रिश्तों पर विशेष ध्यान रखें। जिम्मेदारियां और खर्च बढ़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में राहत और शुभ समाचार मिल सकते हैं।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।












