फरवरी के पहले सप्ताह में टैरो कार्ड्स कई राशियों के लिए सावधानी, संतुलन और अवसर का संकेत दे रहे हैं। कुछ राशियों को करियर और धन में लाभ मिलेगा, तो कुछ को सेहत और रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। पढ़ें टैरो साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 फरवरी 2026) 👇
♈ मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों को इस हफ्ते अपने काम के साथ साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना होगा। फिलहाल, लंबी यात्राओं से बचें। मानसिक अशांति से राहत के लिए मेडिटेशन लाभकारी रहेगा। परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां और संतुलन आएगा।
♉ वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह है। आर्थिक स्थिति को लेकर सही योजना बनाएं। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। धैर्य रखें, जल्द ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।
♊ मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आकर्षण और करिश्मा लेकर आया है। आपकी सृजनात्मक प्रवृत्तियों की सराहना होगी। जीवनसाथी, बच्चों और परिवार से सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण सुखमय रहेगा।
♋ कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के लोगों को अपने साथी को समय और सहयोग देने की जरूरत है। अनावश्यक विवादों से बचें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। व्यापारियों को लाभ और प्रगति के अवसर मिलेंगे।
♌ सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के लोग इस सप्ताह सफलता पाने के लिए अग्रसर रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। इस हफ्ते बनाए गए संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। साथी की सेहत का ख्याल रखें।
♍ कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के कामकाज बनते-बनते अटक सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। यात्रा से पहले घर की सुरक्षा का ध्यान रखें। परिवार और जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।
♎ तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के लोगों को कानूनी मामलों में उलझना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। यह सप्ताह आय के लिहाज से अच्छा रहेगा और नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन माता या स्वयं की सेहत कमजोर रह सकती है।
♏ वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को जॉब से जुड़ा नया ऑफर मिल सकता है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। पार्टनर के साथ घूमने का अवसर मिलेगा, जिससे पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
♐ धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति स्थिर और संतोषजनक रहेगी।
♑ मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के लोगों को प्रयास और सहयोग से सफलता मिलेगी। नई आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। नया काम मिलने की संभावना है। वाहन का प्रयोग संभलकर करें। संतान से पूरा सहयोग मिलेगा।
♒ कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से मीडिया और कम्यूनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। व्यवहारिक बनें और दिखावे से बचें। स्वाध्याय और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी।
♓ मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत को लेकर चिंता संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास जरूरी रहेंगे।












