मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर ज़िले में डीजल-पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध- डीएसओ

On: March 23, 2026 11:03 PM
Follow Us:
Rajasthan, Iran US war, diesel and petrol in Bikaner,
---Advertisement---

– प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

बीकानेर। ज़िले में डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि ज़िले में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा बिना आवश्यकता के ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में कार-डंपर भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 जनों की मौत

जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) श्री नरेश शर्मा ने बताया कि ज़िले में नियमित रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

जिले में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि तीनों पेट्रोलियम कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा क्रूड ऑयल के प्राइज़ अंतराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ने से डीलर्स को उधार (क्रेडिट) पर डीजल-पेट्रोल देने की व्यवस्था बंद की गई है। उधार देने के बजाय इसको एडवांस में कन्वर्ट किया गया है ।इसके चलते कुछ पेट्रोल पंप संचालक अग्रिम भुगतान (एडवांस) के अभाव में ईंधन नहीं मंगा पा रहे हैं, जिससे कुछ स्थानों पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के पास देश भर में आगामी तीन महीनों के लिए डीजल एवं पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में रेड बुल के 608 कैन सीज, जांच के लिए भेजे नमूने

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment