मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अमृत भारत स्टेशन योजना में हेरिटेज लुक के साथ ऐसे बदल रहा भट्टू रेलवे स्टेशन

On: August 18, 2025 4:41 PM
Follow Us:
Bhattu railway station, Amrit Bharat Station Yojana , Amrit Bharat Station Yojana India, Indian Railway,
---Advertisement---

बीकानेर। उत्तर- पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 15 स्टेशनों के साथ 7 स्टेशनों पर भी पुनर्विकास कार्य होगा। इन 7 स्टेशनों में से भट्टू स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य प्रारम्भ हो चुका है और लगभग 6 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बीकानेर रेल मंडल पर 22 स्टेशनों का पुनर्विकास एवं बीकानेर स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन हो रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर ने बताया कि स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य होगा।

यह भी पढ़ें :  IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक आवेदन
Bhattu railway station, Amrit Bharat Station Yojana, Amrit Bharat Station Yojana India, Indian Railway,
अमृत भारत स्टेशन योजना में हो रहा निमार्ण कार्य

उन्होने बताया कि करीब 12.34 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्त कार्यो के अलावा सौंदर्य वर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग, तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जायेगा। स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार अत्यन्त आकर्षक बनाया जायेगा ,जिसकी छत पर स्थानीय कला एवं संस्कृति का समन्वय करते हुए कलाकारों द्वारा आकर्षक पेंटिंग की जायेगी।

इन सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जायेगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम,बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा। स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था, सुगम,निर्बाध एवं निरंतर तकनीकी रेल कार्यों के संचालन हेतु हरित ऊर्जा उत्पादन सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर के 50 होनहार छात्रों के लिए बड़ी सौगात, सुपर-50 योजना में हर विद्यार्थी पर ₹3 लाख खर्च होंगे
Bhattu railway station, Amrit Bharat Station Yojana, Amrit Bharat Station Yojana India, Indian Railway,
अमृत भारत स्टेशन योजना

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय कारीगर एवं मजदूरों को रोजगार मिलेगा जिससे उनकी आय बढ़ेगी ।

स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन,स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी एवं साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now