मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

भावनगर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन शुरू, गर्मियों में यात्रियों को मिलेगी राहत, जानें पूरा शेड्यूल

On: April 11, 2026 12:00 AM
Follow Us:
Bhavnagar Haridwar special train, summer special train India, Indian Railways special train, train schedule 2026, Rajasthan railway news, North Western Railway update, Haridwar train route, IRCTC special train
---Advertisement---

जयपुर। भारतीय रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए भावनगर टर्मिनस से हरिद्वार के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के चलाने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

यह विशेष रेल सेवा सीमित अवधि के लिए संचालित की जाएगी, जिससे उत्तर भारत और गुजरात के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कब चलेगी भावनगर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन?

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार,

गाड़ी संख्या 09271 (भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार)

12 अप्रैल से 31 मई 2026 तक (कुल 08 ट्रिप), प्रत्येक रविवार सुबह 04:25 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 3:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09272 (हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस)

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में 22 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, कोटा,जयपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश

13 अप्रैल से 1 जून 2026 तक (08 ट्रिप), प्रत्येक सोमवार शाम 4:25 बजे हरिद्वार से रवाना होकर मंगलवार सुबह 4:35 बजे भावनगर पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन सिहोर, धोला, बोटाड, गांधीनगर, महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, हिसार, रोहतक, पानीपत, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रूड़की सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इससे राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें-

02 सेकंड एसी
06 थर्ड एसी
08 स्लीपर
04 सामान्य श्रेणी
02 पावरकार डिब्बे शामिल हैं।

इन तारीखों पर बदलेगा रूट

यह भी पढ़ें :  यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन ने किया दीक्षा की शिक्षा का सम्मान

बीकानेर मंडल के दुधवाखारा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के कारण कुछ तिथियों पर ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

19 और 26 अप्रैल को भावनगर-हरिद्वार ट्रेन डेगाना-फुलेरा-रींगस-नारनौल-रेवाड़ी होकर चलेगी।
20 और 27 अप्रैल को हरिद्वार-भावनगर ट्रेन भिवानी-रेवाड़ी-नारनौल-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग से संचालित होगी।

इन दिनों ट्रेन मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल और रेवाड़ी जैसे अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी अवश्य जांच लें।

यह भी पढ़ें :  IWTC सीजन 3 : जयपुर में AI से बीच वेडिंग तक, वेडिंग इंडस्ट्री के भविष्य और नए ट्रेंड्स पर हुआ मंथन

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment