मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जयपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कंगना रनौत ने किया फ्रंटलाइन हीरोज़ का सम्मान

On: June 12, 2026 9:17 PM
Follow Us:
Bharat Bhagya Vidhata, Kangana Ranaut, Bhajanlal Sharma, Diya Kumari, Jayantilal Gada, Jaipur News, Bollywood News, Special Screening, PEN Studios, Entertainment News
---Advertisement---

जयपुर। कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता आज धमाकेदार रिस्पॉन्स के साथ रिलीज़ हो गई है। कंगना अपनी पूरी टीम के साथ देशभर का दौरा कर रही हैं, उन असली हीरोज़ को सम्मान देने के लिए जो मुश्किल वक्त में चुपचाप भारत को संभालकर रखते हैं।

ki
अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भारत भाग्य विधाता रिलीज़ अवसर पर

भुवनेश्वर, रायपुर, दिल्ली और जोधपुर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद, कंगना और निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा जयपुर पहुँचे, जहाँ माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर कंगना, डॉ. गड़ा और मुख्यमंत्री ने राज्य के कुछ असली हीरोज़ को उनके देश और समाज के प्रति समर्पण के लिए ‘बैज ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया। इस खास शाम में लोकसभा सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें :  जयपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले राजस्थान के पहले LED डिस्प्ले वाले स्मार्ट बैरिकेड, सड़क सुरक्षा होगी और मजबूत

स्क्रीनिंग के दौरान कंगना ने कहा,“भारत भाग्य विधाता की पूरी टीम की तरफ से मैं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत करती हूँ। आज का दिन हमारे लिए बहुत खास है और अब मेरी फिल्म ही अपनी कहानी खुद कहेगी। इस देश में ऐसे कई अनसुने और अनदेखे हीरोज़ हैं, जो चुपचाप देश को चलाने में अपना योगदान देते हैं। आज हम जयपुर के ऐसे ही हीरोज़ को सम्मानित करेंगे।”

ka
कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता धमाकेदार रिस्पॉन्स के साथ रिलीज़

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “भारत भाग्य विधाता उन अनदेखे हीरोज़ की कहानी है, जिनके दिल में सिर्फ देश के लिए प्यार है। मुझे खुशी है कि कंगना रनौत ने ऐसे लोगों पर फिल्म बनाई है, जो हर हाल में देश और समाज की सेवा करते हैं। हम सभी के लिए देश सबसे पहले आता है, और जिनके दिल में ये भावना है, वे हमेशा समाज की सेवा करते रहेंगे। कोविड-19 के दौरान जब हम सब घरों में थे, तब हमारे युवा और हेल्थकेयर वॉरियर्स बाहर लोगों की सेवा में लगे थे। यह फिल्म उसी भावना—संवेदनशीलता और करुणा को दर्शाती है, जिससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।”

यह भी पढ़ें :  जयपुर की बेटी नीलिमा अरोड़ा ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास

देशभर में चल रहे इस खास अभियान के तहत, फिल्म की टीम अलग-अलग शहरों में स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित कर रही है, जहाँ समाज के उन फ्रंटलाइन वर्कर्स को बुलाया जा रहा है जिन्हें अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। चाहे पुलिस हो, नर्स, वार्ड बॉय, अस्पताल के गार्ड, सफाईकर्मी, सिक्योरिटी स्टाफ या अन्य सहयोगी—इस पहल का मकसद है उनकी अथक सेवा को पहचान देना, जो अक्सर सुर्खियों में नहीं आ पाती।

इस मौके पर रमा अग्रवाल, सुरभि शर्मा, रीनू कुमारी, मीनू, उदयवीर, रोशन लाल सालोडिया, रुकैया आरा, रूपाली देवी, पूर्वा पारीक और सपना शर्मा को ‘भारत भाग्य विधाता’ बैज से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

डॉ. जयंतीलाल गड़ा (PEN Studios) द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को PEN Studios, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशंस ने, Eunoia Films LLP और Floating Rocks Entertainment Pvt. Ltd. के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि डिस्ट्रीब्यूशन Pen Marudhar द्वारा किया गया है।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment