मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Governor Movie Review: 1990 के आर्थिक संकट को बड़े पर्दे पर जीवंत करती मनोज बाजपेयी की फिल्म’गवर्नर’

On: June 12, 2026 8:20 AM
Follow Us:
Governor Movie, Manoj Bajpayee, Adah Sharma, Chinmay Mandlekar, Economic Thriller, Hindi Cinema, Movie Review, RBI Governor Story, Political Drama, Bollywood News
---Advertisement---

Governor Movie Review : जयपुर। देशभर में शुक्रवार को रिलीज होने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गवर्नर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग जयपुर में मीडिया प्रतिनिधियों, सिनेमा प्रेमियों और विशेष अतिथियों के लिए आयोजित की गई। फिल्म की विषयवस्तु, अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

भारत के 1990 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी गवर्नर एक दमदार पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा है, जो इतिहास, भावनाओं और यथार्थ को बेहद प्रभावी ढंग से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है। फिल्म की कहानी ऐसे दौर में ले जाती है जब भारत आर्थिक रूप से टूटने की कगार पर खड़ा था। बढ़ती महंगाई, ईंधन की कमी, राजनीतिक दबाव और जनता में फैलती घबराहट के बीच एक अनिच्छुक नौकरशाही को RBI गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसके बाद देश को आर्थिक तबाही से बचाने की उसकी जद्दोजहद कहानी को बेहद रोचक और भावनात्मक बना देती है।

यह भी पढ़ें :  जयपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कंगना रनौत ने किया फ्रंटलाइन हीरोज़ का सम्मान

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे मनोज बाजपेयी एक बार फिर साबित करते हैं कि वे भारतीय सिनेमा के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। उनका अभिनय शांत, संयमित और प्रभावशाली है। बिना अधिक संवादों के भी वे अपने चेहरे के भाव और स्क्रीन प्रेजेंस से किरदार की गंभीरता और दबाव को महसूस करते हैं।

अदा शर्मा ने एक युवा पत्रकार की भूमिका निभाई है, जिसकी एक खबर देश के भविष्य को प्रभावित कर सकती है। वहीं मधु ने एक ऐसी पत्नी का संवेदनशील किरदार निभाया है, जो अपने पति के संघर्ष और मानसिक दबाव को खामोशी से महसूस करती है।

निर्देशक चिन्मय मांडलेकर विशेष प्रशंसा के पात्र हैं। मराठी सिनेमा और थिएटर से जुड़े मांडलेकर ने फिल्म का वातावरण बेहद वास्तविक और प्रभावशाली बनाया है। 90 के दशक का दौर, उसकी बेचैनी और अस्थिरता को फिल्म शानदार तरीके से पर्दे पर जीवंत करती है।

यह भी पढ़ें :  Bundelkhand Artists Shine on OTT as Horror-Thriller Web Series Sarika Nears Release

लेखक शुभेंदु भट्टाचार्य, रवि असरानी और सौरभ भारत ने अर्थशास्त्र और वित्त जैसे गंभीर विषय को भी आम दर्शकों के लिए रोचक और भावनात्मक बना दिया है। फिल्म कहीं भी बोझिल नहीं लगती और लगातार दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल जानकारी नहीं देती, बल्कि प्रेरित भी करती है। यह फिल्म भारतीय इतिहास के उस अध्याय को सामने लाती है, जिसके बारे में खासकर युवा पीढ़ी बहुत कम जानती है। फिल्म यह दिखाती है कि अर्थव्यवस्था केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के भविष्य से जुड़ा विषय है।

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमेटोग्राफी और सपोर्टिंग कास्ट कहानी को और मजबूत बनाते हैं। मेकर्स ने इसे “इकोनॉमिक थ्रिलर” कहा है और यह हिंदी सिनेमा में बेहद अलग और नया प्रयास साबित होता है। OTT के दौर में भी गवर्नर ऐसी फिल्म बनकर सामने आती है, जिसे बड़े पर्दे पर देखना एक शानदार अनुभव है।

यह भी पढ़ें :  वेब सीरीज ‘सारिका’ जल्द होगी रिलीज, बुंदेलखंड कलाकारों को मिला बड़ा मंच

यह फिल्म केवल अर्थव्यवस्था की कहानी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, नेतृत्व और देशहित में लिए गए कठिन फैसलों की कहानी है। शानदार अभिनय, मजबूत लेखन और संवेदनशील निर्देशन के साथ गवर्नर इस साल की सबसे प्रभावशाली और प्रेरणादायक फिल्मों में अपनी जगह बनाती है। इसलिए इसे जरूर से अपने नज़दीकी सिनेमा हॉल में जरूर जाएं।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment