मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

पीएम को धन्यवाद देने पदयात्रा कर तेज बारिश में नौजवानों के साथ पहुंचे भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र सिंह

On: July 9, 2023 9:05 PM
Follow Us:
BJP, Dr. Surendra Singh, heavy rains, youth, PM Modi, Norangdesar, Bikaner PM Modi,
---Advertisement---

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा नेताओं की टीम तेज बारिश के बीच नौरंगदेसर में प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का धन्यवाद करने पहुंचे। युवाओं का जत्था भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में बीकानेर को 25000 करोड रुपए के आधारभूत ढांचे की सौगात देने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए पहंचे थे।

बीकानेर से सभा स्थल पर पहुंचे भाजपा नेता व नौजवान

भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में सैंकड़ों नौजवानों का जत्था बीकानेर से पदयात्रा करते हुए नोरंगदेसर सभा स्थल तक पहुंचा। दोपहर 12:00 बीकानेर से पैदल रवाना हुए युवा 4:30 बजे सभा स्थल पहुंचे और प्रधानमंत्री का अपने तरीके से आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात कर शेखावत ने उनका आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में कार-डंपर भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 जनों की मौत

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का एक ही मतलब लूट की दुकान, झूठ का बाजार

BJP, Dr. Surendra Singh, heavy rains, youth, PM Modi, Norangdesar, Bikaner PM Modi,
BJP leader Dr. Surendra Singh arrived with the youth in heavy rains to thank the PM

इस अभिनव नवाचार का प्रयोग करने वाले डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आजादी के बाद बीकानेर को अब तक की सबसे बड़ी सौगात प्रधानमंत्री ने दी है इसलिए बीकानेर वासियों का यह कर्तव्य बनता है कि प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करें। हम नौजवानों ने इस अनूठे तरीके से हैं उनका धन्यवाद ज्ञापित करने की सोची और पैदल मार्च करते हुए सभा स्थल पहुंचे ।

भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट अशोक कुमार भाटी, ऋषि मोहन जोशी ,सुभाष बाल्मीकि , सुनील मेघवाल , भानुप्रताप सिंह , राहुल बाल्मीकि , मोहम्मद रफीक, आतरीफ खान, सादुल सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह ख्याली , विष्णु बंजारा, अजय बेनीवाल, अब्दुल हक, विशाल गहलोत ,अजय राठौड़, विश्वजीत सिंह , दीपक राठौड़, निरंजन गुजर सहित सैंकड़ों युवा पैदल मार्च में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा

पीएम मोदी ने बीकानेर में किया 24,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Tags : BJP, Dr. Surendra Singh, heavy rains, youth, PM Modi,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment