मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन विभाजनकारी नीतियों का हिस्सा : सीएम नायब सैनी

On: August 26, 2024 6:33 PM
Follow Us:
Congress, National Conference, Jammu and Kashmir, CM Nayab Saini, CM Nayab Saini Press conference, CM Nayab Saini Update, Haryana Election 2024,
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को विभाजनकारी दलों की विभाजनकारी सोच बताया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस से 20 सवाल किए और कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मु-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में धारा 370 को फिर से लागू करने और कांग्रेस द्वारा इस विषय पर समर्थन देना दोनों ही देशहित के खिलाफ है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस यह बताए कि उनकी मंशा क्या है? और क्यों वे इस विषय पर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मु-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू कश्मीर की जनता के साथ भेदभाव किया है।

कांग्रेस भेदभाव करने वाली नीति अपनाती रही

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस भेदभाव करने वाली नीति अपनाती रही है, कांग्रेस की सोच राज्य की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा है। आज पूरा देश जानना चाहती है कि कांग्रेस बताए कि वह धारा 370 का समर्थन करने वाली पार्टी के साथ खड़ी होकर क्या धारा 370 का समर्थन करती है? उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला इस सवाल का जवाब दें।

हरियाणा की जनता कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हुड्डा साहब जवाब दें, क्योंकि वो बोलते रहते हैं प्रदेश में विकास नहीं हुआ और बार-बार हिसाब मांगते फिर रहे है, लेकिन भाजपा ने जो उनसे सवाल किए थे आखिर कांग्रेस उनका जवाब क्यों नहीं दे पा रही है।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा साहब को राहुल गांधी से चर्चा करके अब जवाब देना चाहिए कि हरियाणा का जवान जो देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहता है उसे कांग्रेस की नीतियों के चलते घाटी में पत्थर सहने पड़ेंगे? मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सवाल हर उस परिवार का है, जिसने अपने बेटे को देश की सेवा के लिए सीमा पर भेजा है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस का पूरा परिवार आगे आकर बताएं कि क्या कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में ‘नेशनल कांफ्रेंस’ को जो समर्थन दिया है और अब्दुल्ला परिवार की भारत विरोधी मंशा का समर्थन किया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे जवानों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। हरियाणा से 10 प्रतिशत जवान आर्मी में है, हुड्डा साहब जवाब दें कि जो देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं, उनकी सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा? हरियाणा में भी कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों को जनता ने हर बार नकारा है, क्योंकि हरियाणा के लोग समझदार है। कांग्रेस पार्टी को और हुड्डा को अपनी गंठबंधन की नीतियों का हरियाणा की जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना होगा।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की जनता से अपील है कि वे कांग्रेस की विभाजनकारी नीति को फिर नकारने का काम करें। कांग्रेस के इस गठबंधन के बाद प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस का चरित्र भी उजागर हो गया है, कांग्रेस केवल देश की जनता को गुमराह करने का काम करती है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो देश समस्याओं में उलझता चला गया था, लेकिन पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षा की दृष्टी से मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हरियाणा में सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा को प्रदेश की जनता का जो समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का कहीं भी नामो निशान नहीं मिलेगा। कांग्रेस टिकट के लिए एक परिवार के पांच- पांच सदस्यों के नाम भरवा रहे हैं, ताकी कांग्रेस की इज्जत को जनता के सामने बचाया जा सके। भूपेंद्र हुड्डा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश के लोगों की इज्जत को तार-तार करने को काम किया है। इस समय प्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब है, कांग्रेस की नीति और नेतृत्व दोनों गलत है, अब जनता कांग्रेस के फरेब को पहचान चुकी है।

श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी छोटी सोच के साथ 55 साल देश में राज किया, 55 सालों बाद सरकार भी रिटायरमेंट दे देती है। अब देश के लोग कांग्रेस को रिटायर कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने यह तर्क दिया था कि मतदान के समय छुट्टियां ज्यादा हैं जिससे मतदान प्रतिशत कम होने की आशंका है, लेकिन कांग्रेस की वाहवाही लूटने वाली सोच के चलते भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला को इससे भी आपत्ति होने लगी है। प्रदेश के लोग रात को सोने से पहले आंखे बंद करके उस समय को याद करते हैं कि हुड्डा के कार्यकाल में प्रदेश की क्या दुर्गति थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जिसकी अटेची में वजन होता था, उनको ही नौकरियां मिलती थी।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने जम्मु-कश्मीर में प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की है, वे सभी बधाई के पात्र हैं। जम्मु-कश्मीर की जनता से आग्रह करता हूं कि कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस से अपने सवाल जरुर पूछे।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के हर जिलों में भाजपा की संकल्प सुझाव पत्र वैन चलाई गई है जिसके जरिए हमें बहु मुल्य सुझाव मिलेंगे। प्रदेश की जनता के सुझाव के आधार पर भाजपा का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। पहले भी भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उसको पूरा करने का काम किया गया।

नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी, भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा और कांग्रेस के तमाम नेता जो आरक्षण का दम भरते है, जबकि इन कांग्रेस के लोगों की सच्चाई हमेशा से ही दलित विरोधी, शोषित वंचित वर्ग को प्रताड़ित करने वाली रही है।

कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस सहित पूरे इंडी गठबंधन के डीएनए में विभाजनकारी सोच तथा पाकिस्तान और आतंकवादियों के प्रति भरपूर प्रेम है। इनके लिए सिर्फ सत्ता और वोट बैंक ही मायने रखती है। कांग्रेस को हरियाणा की जनता के सामने अपने गठबंधन की नीतियों का स्पष्ट जवाब देना होगा। हरियाणा की जनता से अपील है कि वे कांग्रेस की स्वार्थ पूर्ण राजनीति को नकारें और राज्य की सुरक्षा, विकास और एकता के लिए भाजपा को समर्थन दें।

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन आदि उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now