मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

NEET UG 2026: नीट परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को, NTA ने जारी किए जरूरी निर्देश

On: May 15, 2026 8:14 PM
Follow Us:
NEET UG 2026, NTA Exam Date, NEET Re Exam, Medical Entrance Exam, NEET Latest News, NTA Update, Exam Alert, NEET Admit Card, Education News, NEET 2026
---Advertisement---

NEET UG 2026: नई दिल्ली। देशभर में मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। भारत सरकार की मंजूरी के बाद अब नीट यूजी 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसके बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बन गया था।

NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा पूरे देश में एक साथ आयोजित होगी। एजेंसी ने विद्यार्थियों को तैयारी का अंतिम चरण शुरू करने की सलाह दी है। परीक्षा रविवार को आयोजित होने के कारण केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

सोशल मीडिया अफवाहों से सावधान रहने की सलाह

NTA ने इस बार छात्रों और अभिभावकों को फर्जी खबरों और सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की चेतावनी भी दी है। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा को लेकर इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई भ्रामक जानकारियां वायरल हो सकती हैं।

छात्रों से कहा गया है कि वे केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक चैनलों पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या गैर-आधिकारिक सूचना को सही मानकर साझा न करें।

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए NTA ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। यदि किसी छात्र को परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड या अन्य किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वे सीधे एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

ईमेल आईडी: [email protected]
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000, 011-69227700

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

विशेषज्ञों के अनुसार अब छात्रों के पास लगभग एक महीने का समय बचा है। ऐसे में विद्यार्थियों को नए टॉपिक शुरू करने की बजाय रिवीजन और मॉक टेस्ट पर अधिक फोकस करना चाहिए।

परीक्षा केंद्रों की जानकारी और एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी।

Rajasthan : पुष्कर में 45 डिग्री तापमान में रशियन महिला की 21 दिन की 9 धूणी अग्नि तपस्या, वीडियो हुआ वायरल

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment