मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अभिनेताओं से वो सवाल न करें, जो उनसे संबंधित नहीं हैं: मनोज बाजपेयी

On: September 20, 2020 3:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
241723 72c16b136d7d0d9ce71dae2a3fd3d4aaनई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से आजकल हर चीज के बारे में राय मांगी जाती है, चाहे वह उनसे संबंधित हो या न हो।

बाजपेयी ने आईएएनएस से कहा, हम अभिनेता हैं और आप हमसे ऐसी चीजों के बारे में राय मांगते हैं, जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते हैं। आप अर्थव्यवस्था के बारे में पूछते हैं, भारत-चीन सीमा के तनाव के बारे में पूछते हैं या और भी बहुत कुछ। ऐसे में हम इन सभी सवालों के संतुष्टीदायक जबाव कैसे दे सकते हैं?

उन्होंने आगे कहा, हर मुद्दे पर बाइट देने के लिए बोलना उसे प्रताड़ित करना ठीक नहीं है। उन्हें एक्टर ही रहने दें और अपना काम करने दें। यदि वे कुछ गलत या अवैध करें तो जरूर उनकी खिंचाई करें लेकिन ऐसा कुछ न पूछें जो उनसे संबंधित ही न हो।

यह भी पढ़ें :  जयपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कंगना रनौत ने किया फ्रंटलाइन हीरोज़ का सम्मान

मशहूर अभिनेता के तौर पर वे चीजों को कैसे डील करते हैं, इस पर उन्होंने कहा, मैं ग्लैमर और फैन फॉलोइंग के बारे में बहुत परवाह नहीं करता हूं। मैं अपना काम करता हूं और घर चला जाता हूं। मैं ग्रॉसरी लेने, सब्जी लेने जाता हूं क्योंकि मैं वाकई किसी चीज की परवाह नहीं करता हूं।

सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर उन्होंने कहा, अगर मैं कुछ पोस्ट कर रहा हूं, तो साफ तौर पर मैं व्यावसायिक कारणों से पोस्ट कर रहा हूं और कभी-कभी बहुत ही व्यक्तिगत कारणों से पोस्ट करता हूं। वरना इंस्टाग्राम, ट्विटर या फेसबुक का उपयोग करना मानसिक या भावनात्मक मजबूरी बिल्कुल भी नहीं है।

यह भी पढ़ें :  Bundelkhand Artists Shine on OTT as Horror-Thriller Web Series Sarika Nears Release

बता दें कि इन दिनों मनोज बंबई में का बा नाम के एक रैप के कारण छाए हुए हैं, जो प्रवासी श्रमिकों की व्यथा और दुर्दशा बतलाता है।

–आईएएनएस

एसडीजे

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment