मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ 8 मई को रिलीज,महिला सशक्तिकरण की दमदार कहानी

On: May 5, 2026 6:36 PM
Follow Us:
Rajasthani Film Hamari Betiyan Release, Hamari Betiyan Full Details, Rajasthani Movie 2026,
---Advertisement---

जयपुर। राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “हमारी बेटियां” 8 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने बताया कि रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह फिल्म जयपुर के प्रसिद्ध जैम सिनेमा में रिलीज होगी, जहां दर्शक 8 मई से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे इसका विशेष शो देख सकेंगे।

Rajasthani Film, Hamari Betiyan, Jaipur Cinema, Women Empowerment Film, Rajasthani Movie 2026, Regional Cinema India, Jam Cinema Jaipur, Indian Film Release, Film News Hindi
राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ 8 मई को रिलीज,महिला सशक्तिकरण की दमदार कहानी

फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता इसलिए भी अधिक है क्योंकि शो के दौरान दर्शकों को फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का भी अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  यात्रियों के लिए जरूरी खबर: जयपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने भी इस फिल्म में दमदार अभिनय किया है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

फिल्म की अभिनेत्री रेखा परिहार ने बताया कि यह फिल्म महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण विषय पर आधारित है, जो समाज को एक मजबूत संदेश देने का प्रयास करती है।

फिल्म के निर्माता गणेश साहू और सह-निर्मात्री रेखा परिहार हैं, जबकि संगीत निर्देशन दिलबर हुसैन ने किया है और गीतों को आवाज दी है रेखा परिहार और दिलबर हुसैन ने।

तकनीकी टीम की बात करें तो कोरियोग्राफी राजेंद्र राव, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक, टेक्निकल निर्देशक अनिल के सैनी, मेकअप ममता अग्रवाल और चीफ कैमरा सुरेश खांडल ने संभाला है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान मौसम अपडेट: 13 जून को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

फिल्म में कुल 5 कर्णप्रिय गाने शामिल हैं, जो दर्शकों को भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का काम करेंगे।

यह फिल्म न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

राजस्थानी फिल्म “हमारी बेटियां “ के कलाकार

राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ में रेखा परिहार, ऋषभ साहू, अशोक खडोलिया, संतोष कंवर, सनाया सैनी, विनयदेव गौतम, सुभाष सेठ, रमेश मकवाना, विनोद शर्मा बरना, हितेश सोलंकी, अभिनव शर्मा, दीपक सिंह, माधुरी खंडेलवाल, कलावती पटेल, गौरान्वी शर्मा, सत्यनारायण पाटोदिया, महेश योगी, गोविंदा गुर्जर, चित्रांश गौतम, मुकेश तंवर, गर्वित चौहान, श्याम सुंदर साहू, सीता साहू, मीनाक्षी सेन, शंकर लाल कटारिया, गुरु सुमेर सिंह, भगत सिंह, हरिनारायण साहू, फूलसिंह पिपलाली सहित कई कलाकार नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें :  एरीना एलुमनी मीट 2026: जयपुर में जुटे एवीजीसी एक्सपर्ट्स

राजस्थानी फिल्म “हमारी बेटियां “ के निर्देशक व साथी कलाकार क्या कह रहें है देखें लाइव

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment