मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

मदार–पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य, कई ट्रेनें रद्द व रीशेड्यूल, यात्रियों पर पड़ेगा असर

On: February 4, 2026 6:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जयपुर। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार–पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। मावल और श्री अमीरगढ़ स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 812 पर मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने इस रूट पर ब्लॉक लिया है, जिससे कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, कुछ रीशड्यूल और कुछ को मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

🚆 आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं

  • 14821 जोधपुर–साबरमती (06 फरवरी 2026) – ट्रेन केवल आबूरोड तक चलेगी
  • 14822 साबरमती–जोधपुर (07 फरवरी 2026) – ट्रेन आबूरोड से संचालित होगी
यह भी पढ़ें :  राजस्थान मानसून अपडेट: बीकानेर जयपुर सहित कई जिलों में 9 जुलाई तक भारी बारिश

⏰ रीशड्यूल की गई ट्रेनें

  • 12462 साबरमती–जोधपुर – 1 घंटे देरी से
  • 22548 साबरमती–ग्वालियर – 1 घंटे देरी से
  • 14701 श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस – 3 घंटे देरी से
  • 09084 भगत की कोठी–मुंबई सेंट्रल स्पेशल – 3 घंटे 30 मिनट देरी से

🚦 मार्ग में नियंत्रित ट्रेन

  • 14707 हनुमानगढ़–दादर – जोधपुर से आबूरोड के बीच 1 घंटे नियंत्रित

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर संचालन और अधिक सुरक्षित व सुगम होगा।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment