मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड पर ब्लॉक होने से कई ट्रेनें प्रभावित, देखें ट्रेने की लिस्ट

On: June 9, 2026 7:19 PM
Follow Us:
Indian Railways, North Western Railway, Train Diversion, Automatic Signalling, Muradabad Ghaziabad, Rail Traffic Block, Train Update, Railway News, Ajmer Express, Bikaner Railway
---Advertisement---

जयपुर। उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखण्ड के पिलखुआ-कुचेसर रोड स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिंगनलिग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 19602, न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो 15.06.26 को न्यूजलपाईगुडी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-कानपुर सेट्रल-गाजियाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा बरेली व मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  2. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो 14.06.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-कानपुर सेट्रल-गाजियाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा बालामऊ, हरदोई, शाहजहाँपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड व पिलखुआ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें :  रेलवे ने Tatkal Ticket Booking में किया बड़ा बदलाव,शुरू किया Q-Mitra सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा 15.06.26 को भुज से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पालनपुर तक 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
  2. गाडी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 07.06.26 व 14.06.26 को किशनगंज से प्रस्थान वह मार्ग में 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा 08.06.26, 14.06.26 व 15.06.26 को बरेली से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  2. गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा 09.06.26 को बरेली से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  3. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा 07.06.26, 08.06.26 व 14.06.26 को मुजफ्फरपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  4. गाडी संख्या 19602, न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा 08.06.26 को न्यू जलपाईगुडी से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  5. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा 15.06.26 को भुज से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें :  लेट्स ग्रो टुगेदर दे रहा महिला उद्यमियों को एक मंच, कार्यकारिणी का हुआ गठन

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment