मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Rajasthan Cabinet Expansion : राजस्थान में 22 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 बनाए राज्यमंत्री

On: December 30, 2023 9:26 PM
Follow Us:
Rajasthan Cabinet Expansion , 22 MLA take Ministers oath, Rajasthan Cabinet Expansion Live , Rajasthan CM , Bhajan Lal Sharma , Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Cabinet Expansion , Rajasthan News , Today Rajasthan News , Rajasthan News in Hindi,
---Advertisement---

जयपुर। राजस्थान में बीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल का गठन का शनिवार को कर दिया गया। जिसमें 22 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्रियों को राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में शपथ दिलाई गई। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में कुल 25 सदस्य हो गए है। 22 मंत्री और मुख्यमंत्री और 2 उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा है। वहीं राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्रियों में 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सम्मलित हैं।

राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्यपाल श्री मिश्र से शपथ दिलवाने के लिए अनुमति ली।

यह भी पढ़ें :  जीएसटी के नए फेरबदल से सब्सक्रिप्शन राइड प्लेटफॉर्म पर संकट: एस्या सेंटर

राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा मंत्री परिषद सदस्यों को अपने नाम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ से पूर्व मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम पुकारा।

राज्यपाल श्री मिश्र ने आरंभ में 12 को केबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने 5 को राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार की और 5 को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने किया

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने हिन्दी भाषा में ईश्वर को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

यह भी पढ़ें :  जयपुर की बेटी नीलिमा अरोड़ा ने एवरेस्ट फतह कर रचा इतिहास

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंत्री परिषद सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों सहित प्रशासनिक, पुलिस व न्यायिक सेवा के अधिकारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

Rajasthan Cabinet Expansion , 22 MLA take Ministers oath, Rajasthan Cabinet Expansion Live , Rajasthan CM , Bhajan Lal Sharma , Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Cabinet Expansion , Rajasthan News , Today Rajasthan News , Rajasthan News in Hindi,
Rajasthan Cabinet Expansion : CM Bhajan Lal Sharma Expansion Cabinet 22 MLA take Ministers oath

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

राजस्थान के केबिनेट मंत्री

  1. डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
  2. गजेन्द्र सिंह खींवसर
  3. राज्यवर्धन सिंह राठौड
  4.  बाबूलाल खराड़ी
  5.  मदन दिलावर
  6.  जोगाराम पटेल
  7. सुरेश सिंह रावत
  8. अविनाश गहलोत
  9. जोराराम कुमावत
  10.  हेमंत मीणा
  11.   कन्हैया लाल चौधरी
  12.  सुमित गोदारा
यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने राजस्थान को दी ₹1.05 लाख करोड़ की सौगात, HPCL रिफाइनरी समेत 9 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

राजस्थान में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

  1.  संजय शर्मा
  2.  गौतम कुमार दक
  3.  झाबर सिंह खर्रा
  4.  सुरेन्द्रपाल सिंह टी.टी.
  5.  हीरालाल नागर

राजस्थान में राज्यमंत्री

  1.  ओटाराम देवासी
  2. डॉ. मंजू बाघमार
  3.  विजय सिंह चौधरी
  4. के.के. विश्नोई (कृष्ण कुमार विश्नोई)
  5.  जवाहर सिंह बेढम

यह भी पढ़ें : Nimbu Mirch Totke : नींबू मिर्ची बांधने से कैसे मिलती है तरक्की या असफलता, जाने कैसे

Tags : Rajasthan Cabinet Expansion , 22 MLA take Ministers oath,  Rajasthan Cabinet Expansion Live , Rajasthan CM , Bhajan Lal Sharma

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now