मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थान में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल, 5 जून को जयपुर से रवाना होगी विशेष ट्रेन

On: May 20, 2026 7:46 PM
Follow Us:
Senior Citizen Pilgrimage Scheme, Rajasthan Government, Devsthan Department, Somnath Train, Joraram Kumawat, Bhajanlal Sharma, Rajasthan News, IRCTC, Pilgrimage Tour, Senior Citizens
---Advertisement---

जयपुर। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27’ के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू की जाएगी। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय पोर्टल को 15 दिनों के लिए खोलने के निर्देश दिए गए। इस वर्ष योजना के अंतर्गत कुल 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का लाभ दिया जाएगा, जिनमें 50 हजार यात्रियों को ट्रेन और 6 हजार को हवाई यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

राजस्थान में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 5 जून को जयपुर से रवाना होगी विशेष धार्मिक ट्रेन

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा” की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके तहत 5 जून 2026 को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से विशेष धार्मिक पर्यटक ट्रेन दोपहर करीब 3 बजे रवाना होगी। इस यात्रा में प्रदेशभर के लगभग 1000 वरिष्ठ नागरिक द्वारका, नागेश्वर और सोमनाथ के दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें :  एरीना एलुमनी मीट 2026: जयपुर में जुटे एवीजीसी एक्सपर्ट्स

यह ट्रेन जयपुर के अलावा अजमेर और आबू रोड रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, जहां यात्रियों की बोर्डिंग की व्यवस्था रहेगी। 6 जून को सुबह करीब 11:30 बजे ट्रेन सोमनाथ पहुंचेगी। यहां यात्रियों के ठहरने के लिए होटल व्यवस्था की जाएगी और स्थानीय धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।

द्वारका और नागेश्वर के भी कराए जाएंगे दर्शन

7 जून को सोमनाथ के शेष दर्शनीय स्थलों के दर्शन के बाद रात करीब 11:30 बजे ट्रेन द्वारका के लिए रवाना होगी। 8 जून की सुबह यात्रियों को द्वारका पहुंचने पर होटल ट्रांसफर और विश्राम सुविधा दी जाएगी। इसके बाद द्वारकाधीश मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। 9 जून को शाम करीब 6 बजे विशेष ट्रेन जयपुर के लिए वापसी करेगी और 10 जून को शाम लगभग 4 बजे जयपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें :  जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का राज्य स्तरीय रक्तदान अधिवेशन और सम्मान समारोह

यात्रा के दौरान रहेंगी विशेष सुविधाएं

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि विशेष ट्रेन में कुल 14 वातानुकूलित कोच, 2 पावर कार और 1 पैंट्री कार लगाई जाएगी। यात्रा के दौरान भोजन, होटल में ठहरने, स्थानीय परिवहन और भ्रमण की पूरी व्यवस्था देवस्थान विभाग द्वारा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ट्रेन में एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो अनुदेशक, एक डॉक्टर और दो नर्सिंग कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।

सरकार बुजुर्गों की सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध : कुमावत

देवस्थान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की आध्यात्मिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सरल बनाया जाए ताकि बुजुर्गों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें :  ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत, बीकानेर-दिल्ली समेत 3 ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे

उन्होंने IRCTC और देवस्थान विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ यात्रा व्यवस्थाओं को त्रुटिहीन और आरामदायक बनाने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि बुजुर्ग यात्रियों को यात्रा के दौरान घर जैसा माहौल और सम्मान मिलना चाहिए।

बैठक में देवस्थान विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी, अतिरिक्त आयुक्त गितेश मालवीय, सहायक आयुक्त रतनलाल योगी, महेंद्र देवतवाल सहित प्रदेशभर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment