मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का राज्य स्तरीय रक्तदान अधिवेशन और सम्मान समारोह

On: June 14, 2026 5:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जयपुर। रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय रक्तदान अधिवेशन और सम्मान समारोह 2026 सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (कोइयरा) ऑडिटोरियम, जयपुर में मुख्य अतिथि जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन कुमार मित्तल और रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी के आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसमें राज्यभर के 30 जिलों से रक्तदाताओं ने सहभागिता दर्ज की।

मुख्य अतिथि जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन कुमार मित्तल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे महान सेवाओं में से एक है। रक्त का निर्माण किसी मशीन या प्रयोगशाला में नहीं किया जा सकता, यह केवल मानव शरीर में बनता है और दान के माध्यम से ही जरूरतमंद तक पहुंचता है।

उन्होंने रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा रक्तदान जागरूकता एवं स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि फाउंडेशन की स्थापना इस उद्देश्य से की गई थी कि किसी भी जरूरतमंद की जान रक्त के अभाव में न जाए और सभी को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान अब सिर्फ शादियों का नहीं, बड़े इवेंट्स का भी केंद्र बनेगा

उन्होंने कहा कि राज्यभर के रक्तवीरों के समर्पण से यह अभियान आज एक सशक्त जनसेवा आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने की इस मुहिम को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल बिश्नोई ने कहा कि आगामी एक वर्ष में रक्तकोष फ़ाउंडेशन का हर जिले और ब्लॉक तक विस्तार करने और रक्तदान के साथ आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संचार करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शर्मा ने रक्तकोष फाउंडेशन का द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2026 06 14 at 5.46.17 PM

रक्तकोष फाउंडेशन के राज्य स्तरीय रक्तदान अधिवेशन और सम्मान समारोह में सम्मान ग्रहण करते हुए सदस्य।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सुथार ने रक्तकोष फाउंडेशन की प्रगति और कार्ययोजना प्रस्तुत की और राष्ट्रीय संयोजक डॉ अनिल मर्मिट ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अमृतपाल ने किया।

समारोह में अतिथियों द्वारा रक्तकोष फ़ाउंडेशन विवरणिका 2026 का विमोचन किया गया जिसमें रक्तकोष फाउंडेशन की स्थापना, ध्येय, पदाधिकारियों की सूची, रक्तदान शपथ एवं एथिकल सर्टिफिकेट के साथ विगत 8 वर्षों में 2500 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 1 लाख 75 हज़ार यूनिट रक्तदान करवाने का विवरण समाहित है।

यह भी पढ़ें :  ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत, बीकानेर-दिल्ली समेत 3 ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे

इस अवसर पर रक्तदान जागरूकता हेतु रक्तकोष फाउंडेशन, कला चर्चा ट्रस्ट एवं राजस्थान ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कला शिविर की रक्तदान विषयक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया और रक्तदान की जानकारी और सावधानियों को साझा किया गया। साथ ही रक्तसंग्रहण वाहिनी में कई रक्तदाताओं ने रक्तदान भी किया। जिसमें मुख्य अतिथि सचिन कुमार मित्तल द्वारा स्वयं रक्तदान किया गया वहीं संस्थापक डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी ने 86वीं बार रक्तदान करके अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा संस्थागत श्रेणी में रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर राज्य स्तरीय रक्तदान ज़िला सम्मान 2025 में बाड़मेर ज़िले को प्रथम, श्रीगंगानगर ज़िले को द्वितीय एवं जोधपुर ज़िले को तृतीय स्थान से और 2026 में झालावाड़ ज़िले को प्रथम स्थान, जोधपुर ज़िले को द्वितीय स्थान एवं नागौर ज़िले को तृतीय स्थान से नवाज़ा गया। व्यक्तिगत श्रेणी में रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित कार्ल लैंडस्टाइनर रक्तदान अवार्ड 2025 साजिद अली, बारां और 2026 कैलाश मेघवाल, जोधपुर को दिया गया।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर में केन्द्रीय गृह मंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा कला चर्चा ट्रस्ट के सहयोग से ललित कला अकादमी जयपुर में आयोजित रक्तदान आधारित कला शिविर 2026 में तिवारी आयुष संतोष, मुंबई को प्रथम, सुषमा सिंह, जयपुर को द्वितीय एवं पायल जयपुर को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। मेरा पहला रक्तदान विषयक शोर्ट स्टोरी 2026 में धर्मु राजस्थानी, कोटा को प्रथम, गोविंद सुमन, बारां को द्वितीय एवं मोनिका यादव, अलवर को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। “हेलमेट पहनें, जीवन बचाए” शपथ अभियान हेतु बाड़मेर को प्रथम, बीकानेर को द्वितीय एवं चूरू को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment