मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजस्थान अब सिर्फ शादियों का नहीं, बड़े इवेंट्स का भी केंद्र बनेगा

On: May 16, 2026 3:06 PM
Follow Us:
Federation of Rajasthan Event Managers , Rajasthan, Rajasthan Event Managers ,Tourism, Event Managers ,
---Advertisement---

फोरम की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, जयपुर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

जयपुर। कभी केवल डेस्टिनेशन वेडिंग्स के लिए पहचाना जाने वाला राजस्थान अब देश की इवेंट इंडस्ट्री का अगला बड़ा केंद्र बनने को तैयार है। तेजी से बदलते इस लैंडस्केप के बीच फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (फोरम) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार रात आमेर रोड स्थित डबल ट्री बाय हिल्टन में आयोजित किया गया।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा को कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध संगीतज्ञ विश्व मोहन भट्ट रहे। उनके साथ उनके पुत्र सलिल भट्ट भी कार्यक्रम ने उपस्थित थे। इस अवसर पर विश्व मोहन जी ने कहा कि इवेंट इंडस्ट्री अब केवल आयोजन तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह कला, संस्कृति, पर्यटन और लोगों को जोड़ने का मजबूत माध्यम बन चुकी है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान मौसम अपडेट : प्रदेश में 9 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट

नई कार्यकारिणी में अजय चौहान और विनीत जैन ने उपाध्यक्ष, भुवनेश अग्रवाल (चावल वाला) ने जनरल सेक्रेटरी, कुलदीप सिंह ने कोषाध्यक्ष तथा सुनील विजयवर्गीय, यश माहेश्वरी, रोहित अजमेरा और अक्षत पुरोहित ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली। समारोह में पूर्व अध्यक्ष, महावीर प्रताप शर्मा, हरप्रीत बग्गा और इवेंट गुरु अरशद हुसैन सहित इवेंट, होटल, ट्रैवल और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए। इस अवसर पर इस साल आयोजित किए जाने वाले इंटरनेशनल ‌वेडिग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव व इवेंटस्थान की भी घोषणा भी की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा ने कहा कि फोरम आने वाले समय में राजस्थान की इवेंट इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए काम करेगा।

यह भी पढ़ें :  देशभर में निवेशकों को व्हाट्सएप ग्रुप '105 IND STOCKS ADV' से किया 500 करोड़ का साइबर फ्रॉड

उन्होंने कहा कि राजस्थान में वेडिंग डेकोर, कैटरिंग, लोक कलाकारों और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काफी प्रतिभाएं हैं, लेकिन बड़े और लग्जरी इवेंट्स में अभी भी दिल्ली और मुंबई की कंपनियों का दबदबा है। फोरम का उद्देश्य स्थानीय इवेंट प्रोफेशनल्स को बेहतर मंच और नए अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि राजस्थान आने वाले वर्षों में सिर्फ रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन ही नहीं, बल्कि देश का प्रमुख इवेंट हब भी बन सके।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment