RBSE Class 10th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर रहा है, बोर्ड ने सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। रिजल्ट जारी होने से करीब 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। बोर्ड पहली बार मार्च महीने में ही परिणाम घोषित कर रहा है, जो अब तक के ट्रेंड से अलग और एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।
आज दोपहर 1 बजे के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
कब हुई थी RBSE 10वीं की परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा के बाद बोर्ड ने तेजी से मूल्यांकन कार्य पूरा किया और अब रिजल्ट तैयार कर लिया गया है।
RBSE Class 10th Result 2026 रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
स्टेप्स:
- वेबसाइट पर जाएं
- “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर दर्ज करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड करें
Digilocker पर भी मिलेगा RBSE Class 10th Result 2026
digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं
Login या Register करें
मोबाइल और आधार से लॉगिन करें
“Issued Documents” में RBSE चुनें
अपनी डिटेल्स भरें
रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, डाउनलोड करें
रिजल्ट कैसे तैयार किया जाता है?
RBSE 10वीं का रिजल्ट 7 चरणों में तैयार होता है:
- उत्तर पुस्तिकाओं की पैकिंग
- कॉपियों को मूल्यांकन केंद्रों तक भेजना
- शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन
- डेटा का संकलन
- बोर्ड मुख्यालय अजमेर को डेटा भेजना
- सॉफ्टवेयर से टोटलिंग और रिजल्ट प्रोसेसिंग
- अंतिम परिणाम जारी करना
RBSE छात्रों के लिए जरूरी सलाह
RBSE रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें।
अगर साइट न खुले तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।
Digilocker पर पहले से अकाउंट बनाकर रखें, ताकि रिजल्ट तुरंत डाउनलोड किया जा सके।











