मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बीकानेर रेल मंडल पर यात्री सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवाएँ होंगी संचालित

On: May 8, 2025 3:15 PM
Follow Us:
Summer special rail services, Indian Railway, Bikaner Railway Division,
---Advertisement---

बीकानेर। बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधाओं को मध्यनजर रखते हुए रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवा संचालित की जा रही है। जिससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में रेल सफर में किसी तरह की परेशानी ना हो।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक ने बताया कि गाड़ी संख्या 04713 बीकानेर- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 03.04.25 से 26.06.25 तक प्रत्येक गुरुवार को 17:20 बजे बीकानेर से रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 14:40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह से गाड़ी संख्या 04714 बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 04.04.25 से 27.06.25 तक प्रत्येक शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से16:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को 13:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07717 काचीगुडा- हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17.04.25 से 26.06.25 तक काचीगुडा से प्रत्येक गुरुवार को 16:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार को 14:05 पर हिसार पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें :  IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक आवेदन

गाड़ी संख्या 07718 हिसार- काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 20.04.25 से 29.06.25 तक हिसार से प्रत्येक बुधवार को 23.15 पर प्रस्थान कर अगले दिन गुरुवार को 22:00 बजे काचीगुडा पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 05636 गुवाहाटी- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21.05.25 से 25.06.25 तक गुवाहाटी से प्रत्येक बुधवार को 18:15 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 03:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05635 श्रीगंगानगर- गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21.05.25 से 25.06.25 तक श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरुवार को13:20 बजे प्रस्थान कर रविवार को 12.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04725 हिसार-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 20.04.25 से 25.05.25 तक प्रत्येक गुरूवार को हिसार से 17:50 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 10:45 बजे हडपसर पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर के 50 होनहार छात्रों के लिए बड़ी सौगात, सुपर-50 योजना में हर विद्यार्थी पर ₹3 लाख खर्च होंगे

गाड़ी संख्या 04726 हडपसर- हिसार साप्ताहिक रेलसेवा दिनाँक 21.04.25 से 26.05.25 तक प्रत्येक गुरुवार को हडपसर से 15:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार को 22:25 बजे हिसार पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 09701 ढेहर का बालाजी( जयपुर) –चूरू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.05.25 को ढहर का बालाजी से 18:40 बजे प्रस्थान कर 23:30 बजे चूरू पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 09702 चूरू – ढहर का बालाजी स्पेशल रेलसेवा 09.05.25,10.05.25 को चूरू से 04.00 बजे प्रस्थान कर 09:00 ढहर का बालाजी पहुँचेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now