मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान में होंगे हेरिटेज वॉक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

On: September 25, 2023 5:15 PM
Follow Us:
World Tourism day, World Tourism day 2023, जयपुर, जयपुर न्यूज, जयपुर पर्यटन, राजस्थान, Jaipur, Jaipur news, Rajasthan tourism, Tourism in Rajasthan, Tourism,
---Advertisement---

जयपुर। राजस्थान में विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2023) 27 सितंबर 2023 को हेरिटेज वॉक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होंगे। राजस्थान सरकार की और से हर साल विश्व पर्यटन दिवस कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

World Tourism : विश्व पर्यटन दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग द्वारा जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, भारत पर्यटन कार्यालय, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, जयपुर और गाइड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  रवि बिश्नोई दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर क्रिकेट लीग IHL के ब्रांड एंबेसडर बने, सीज़न 2 के लिए बड़े राष्ट्रीय विस्तार की घोषणा

प्रदेशभर के सभी स्मारकों और संग्रहालयों में पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर जयपुर समेत प्रदेशभर के सभी स्मारकों और संग्रहालयों में पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

स्मारकों पर पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों का स्वागत सत्कार मालाओं और तिलक लगाकर किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया जाएगा,ताकि प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

श्री शेखावत ने बताया कि पर्यटन विभाग एवं पर्यटक स्वागत केंद्र, जयपुर द्वारा जयपुर भ्रमण करने आने वाले देशी-विदेशी पावणों का प्रमुख स्मारक आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर और अल्बर्ट हॉल पर माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  जयपुर के राजेंद्र भास्कर ने रचा इतिहास, बने आयरन मैन फ्रांस 2026

अब उदयपुर से जयपुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस, जाने पूरा रुट चार्ट और किराया

पर्यटकों को राजस्थानी लोक संस्कृति से रूबरू कराने के लिए इन स्मारकों पर लोक कलाकारों द्वारा कच्ची घोड़ी नृत्य, कालबेलिया नृत्य, बहरुपिया स्वांग, शहनाई वादन सहित मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

श्री शेखावत ने बताया कि परकोटे में दो रुट पर हेरीटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। हेरिटेज वॉक में पर्यटकों के साथ साथ आईएचएम जयपुर के विद्यार्थियों को भी भ्रमण करवाया जाएगा,जो कि राजस्थान की वास्तुकला, वॉक वे में किए गए संरक्षण और सौंदर्यकरण के कार्यों से रूबरू हो सकेंगे। साथ ही वे इस क्षेत्र में स्थित शिल्पी-कारीगरों के पारम्परिक कार्यों को नजदीक से देख कर इनके बारे में जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  जयपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले राजस्थान के पहले LED डिस्प्ले वाले स्मार्ट बैरिकेड, सड़क सुरक्षा होगी और मजबूत

उन्होंने बताया कि आमेर में आई.एच.एम के छात्रों के लिए नेचर ट्रैक और होटल खासा कोठी से आमेर महल तक साईकिल टूर का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी वॉलंटियर्स को पर्यटन विभाग द्वारा सर्टिफिकेट दिए जायेंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान : पानी के अंदर बना ये ‘रोमांटिक महल’

Tags : World Tourism day, World Tourism day 2023, Rajasthan tourism,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now