19 Minute Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 19 मिनट 34 सेकेंड वाले कथित वायरल वीडियो की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब एक नया क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगा है। इस बार चर्चा का केंद्र बना है एक नया कपल, जिसका छोटा सा वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहा है।
12 सेकेंड के वीडियो ने खींचा यूजर्स का ध्यान
वायरल हो रहा यह वीडियो महज 12 सेकेंड का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक और युवती नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़की भावुक और रोती हुई दिखाई देती है, जिसके तुरंत बाद युवक कैमरा बंद कर देता है। यह क्लिप X पर @justriya94 नाम के अकाउंट से शेयर की गई है।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि “19:34 वाले वायरल वीडियो के बाद अब सबकी नजर इस नए कपल पर है।” वीडियो पर टेक्स्ट ओवरले में यह भी लिखा है कि “एक का सीजन खत्म नहीं हुआ और इनका नया सीजन शुरू हो गया।” इसी लाइन ने यूजर्स के बीच चर्चा को और हवा दे दी।
Who is Payal Gaming? प्राइवेट MMS वीडियो के दावों से वायरल हुई 21 साल की यूट्यूबर, Deepfake की चर्चा
कमेंट सेक्शन में मचा हंगामा
वीडियो के वायरल होते ही कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स जहां मजाकिया अंदाज में लिंक मांगते नजर आए, वहीं कई लोगों ने इस ट्रेंड पर सवाल भी खड़े किए।
एक यूजर ने लिखा, “हर बार किसी लड़की को टारगेट क्यों किया जाता है?”
दूसरे ने कहा, “ये सिर्फ वायरल ट्रेंड को भुनाने की कोशिश है।”
वहीं कुछ यूजर्स ने ऐसे कंटेंट को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया।
सच्चाई को लेकर कोई पुष्टि नहीं
यह स्पष्ट करना जरूरी है कि इस वीडियो की असलियत, इसमें दिख रहे लोगों की पहचान या इसके पीछे की कहानी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर फैल रहे ऐसे वीडियो अक्सर अधूरी जानकारी, अफवाहों या गलत संदर्भ में वायरल हो जाते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि बिना पुष्टि किए किसी भी वीडियो या व्यक्ति पर निष्कर्ष निकालना न केवल गलत है, बल्कि इससे किसी की निजी जिंदगी और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
19 Minute 34 Seconds Viral Video Explained: अफवाहों से लेकर Deepfake तक, जाने पूरी कहानी
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चेतावनी
डिजिटल एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि वायरल कंटेंट देखते समय सावधानी बरतें, किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचें और बिना तथ्य जाने किसी भी वीडियो को शेयर करने से बचें।
बंगाली इन्फ्लुएंसर Sofik SK ने MMS स्कैंडल के बाद Telegram पर बुलाए फैंस, iPhone गिवअवे का किया वादा













