मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राजधानी से गावों तक का सफर करना हुआ आसान, ग्रामीण परिवहन सेवा ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’की शुरुआत

On: October 5, 2025 6:39 PM
Follow Us:
Aapni Bus Rajasthan Roadways , rural transport service, Aapni Bus, Rajasthan Roadways,RSRTC, Travel Rajasthan,
---Advertisement---

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 128 ब्लू लाइन बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
स्केनिया तथा एसी बसों में यात्रियों को सीट पर उपलब्ध होगा खाना

जयपुर। राजस्थान में अब राजधानी जयपुर से लेकर गावों तक का सफर ग्रामीण परिवहन सेवा ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’से आसान बन सकेगा। प्रदेश के 23 आगारों को 128 ब्लू लाइन बसों का आवांटन किया गया है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधुनिक एवं सुविधायुक्त 128 ब्लू लाइन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Aapni Bus  Rajasthan Roadways
,
rural transport service, Aapni Bus,  Rajasthan Roadways,RSRTC, Travel Rajasthan,
‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा का शुभारम्भ पर पूजा कराते हुए सीएम।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके साथ ही, उन्होंने ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा का शुभारम्भ और वोल्वो,स्केनिया तथा एसी बसों में केटरिंग सुविधा की भी शुरूआत की।

यह भी पढ़ें :  यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन ने किया दीक्षा की शिक्षा का सम्मान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आधुनिक एवं सुविधायुक्त ब्लू लाइन बसें शुरू की गई है। ये बसें प्रदेश भर के 23 आगारों को आवंटित की गई हैं।

‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा
‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा

राजस्थान की 169 ग्राम पंचायतों को आपणी बस-राजस्थान रोडवेज से मिलेगी परिवहन सुविधा

राजस्थान में ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर 357 मार्गों पर बसें शुरू की हैं। डीलक्स सीटों से सुसज्जित इन बसों में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान रोडवेज के निशुल्क और रियायती यात्रा हेतु दिए जा रहे सभी लाभ मिलेंगे। इन बसों से 25 ग्रामीण मार्गों पर स्थित 169 ग्राम पंचायतों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं हासिल करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत, जयपुर को 29 और भीलवाड़ा को 18 ई बसों की दी सौगात

वातानुकूलित बसों में मिलेगा सीट पर ही खाना

राज्य सरकार ने नवाचार करते हुए रेल और हवाई यात्रा की तरह निगम की वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में केटरिंग सुविधा भी शुरू की है। इससे इन बसों में यात्रियों को यात्रा के दौरान उनकी सीट पर ही खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। यात्रियों को सुबह, दोपहर और शाम के मेनू के अनुसार खान-पान मिल सकेगा।

Aapni Bus Rajasthan Roadways l
मुख्यमंत्री ने नई बसों का अवलोकन कर सेवाओं की जानकारी लेते हुए सीएम।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई बसों का अवलोकन किया और निगम द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री (परिवहन) डॉ.प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान मौसम अपडेट: 13 जून को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment