जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के रेवाड़ी–सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते अप्रैल और मई 2026 में कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित रहेंगी। इससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और कार्य की गति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.2026 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 54790, बीकानेर- रेवाडी रेलसेवा 08.04.26, 22.04.26 व
06.05.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा 06.05.26 को रेवाडी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 54803, सीकर-रेवाडी रेलसेवा जो 06.05.26 को सीकर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 04705, हनुमानगढ-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जो 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सादुलपुर, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा चूरू, फतेहपुर शेखावाटी व लक्ष्मणगढ सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हिसार, भिवानी, रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली व कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा जो 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.26 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सादुलपुर, चूरू, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा चूरू व फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो 08.04.26, 22.04.26 व 06.05.26 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी, भिवानी, हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 19807, कोटा-सिरसा रेलसेवा जो 07.04.26, 21.04.26 व 05.05.26 को कोटा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लक्ष्मणगढ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी व चूरू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14714, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा जो 06.05.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी, रींगस, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा जो 06.05.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाडी, रींगस, फुलेरा, डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी व मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।










