मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Weather Update: पश्चिमी राजस्थान में 45.6°C पहुंचा तापमान, 11 जून से आंधी-बारिश का अलर्ट

On: June 9, 2026 8:23 PM
Follow Us:
Rajasthan Weather, Heatwave Alert, Rajasthan Rain Alert, IMD Rajasthan, Bikaner Weather, Jaipur Weather, Thunderstorm Alert, Western Disturbance, Rajasthan News, Weather Update
---Advertisement---

जयपुर। प्रदेश बीकानेर, जोधुपर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर सहित पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में आगामी दो दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में 187 RAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले SDM, देखें पूरी लिस्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। इससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा। लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने तथा पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 11 जून से राज्य के कई भागों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। विभाग ने 11 से 14 जून के बीच आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें :  NEET Paper Leak Case: आरोपी दिनेश बिवाल के BJP कनेक्शन पर घमासान, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार से पूछे सवाल

इस अवधि के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज होने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में संभावित बारिश और आंधी से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि तेज हवाओं और मेघगर्जन के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment