मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

कांवड़ मेले के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, 4 ट्रेनों का तीन स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव

On: July 23, 2026 5:24 PM
Follow Us:
Kanwar Mela, Indian Railways, North Western Railway, Rail Update, Haridwar, Rishikesh, Dehradun Express, Railway News, Temporary Halt, Train Update
---Advertisement---

जयपुर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार महत्वपूर्ण रेल सेवाओं को रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। इससे कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा, जिससे कांवड़ यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके।

उन्होने बताया कि रेलवे द्वारा कांवड मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 रेलसेवाएं रायवाला, मोतीचूर व ज्वालापुर स्टेशनों पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव करेगी।

कांवड़ मेले पर इन ट्रेनों को मिलेगा अस्थायी ठहराव

गाड़ी संख्या 19565 ओखा–देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस

30 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक

  • ज्वालापुर: आगमन 15:53 बजे | प्रस्थान 15:55 बजे
  • मोतीचूर: आगमन 17:00 बजे | प्रस्थान 17:02 बजे
  • रायवाला: आगमन 17:35 बजे | प्रस्थान 17:37 बजे
यह भी पढ़ें :  बीकानेर मंडल में आरयूबी निर्माण के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर–ऋषिकेश प्रतिदिन एक्सप्रेस

30 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक

  • ज्वालापुर: आगमन 13:24 बजे | प्रस्थान 13:26 बजे
  • मोतीचूर: आगमन 13:54 बजे | प्रस्थान 13:56 बजे
  • रायवाला: आगमन 14:16 बजे | प्रस्थान 14:18 बजे

गाड़ी संख्या 19566 देहरादून–ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस

30 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक

  • रायवाला: आगमन 07:08 बजे | प्रस्थान 07:10 बजे
  • मोतीचूर: आगमन 07:24 बजे | प्रस्थान 07:26 बजे
  • ज्वालापुर: आगमन 07:52 बजे | प्रस्थान 07:54 बजे

गाड़ी संख्या 14816 ऋषिकेश–श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस

30 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक

  • रायवाला: आगमन 13:35 बजे | प्रस्थान 13:37 बजे
  • मोतीचूर: आगमन 14:02 बजे | प्रस्थान 14:04 बजे
  • ज्वालापुर: आगमन 14:28 बजे | प्रस्थान 14:30 बजे
यह भी पढ़ें :  IWTC सीजन 3 : जयपुर में AI से बीच वेडिंग तक, वेडिंग इंडस्ट्री के भविष्य और नए ट्रेंड्स पर हुआ मंथन

कांवड़ मेले पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष पहल

रेलवे की और से कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को अतिरिक्त अस्थायी ठहराव दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिल सके और स्टेशनों पर भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।

यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे के आधिकारिक प्लेटफॉर्म से अवश्य जांच लें।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment