मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

जोधपुर मण्डल के कुचामन सिटी-नया खारड़िया स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के चलते 2 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट

On: July 23, 2026 1:37 PM
Follow Us:
North Western Railway, Train Cancelled, Train Diversion, Jodhpur Division, Indian Railways, Railway Update, Route Diversion, Hisar Jodhpur Train, Jaisalmer Jaipur Express, Rail News
---Advertisement---

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल के कुचामन सिटी-नया खारड़िया स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 43 एवं उम्मेद-खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 35 व 39 पर तकनीकी कार्य के चलते 2 ट्रेनों को रद्व किया गया है वहीं आधा दर्जन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, री-शेड्यूल और रेगुलेट किया गया है।

रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल के कुचामन सिटी एवं नया खारड़िया स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 43 पर तथा उम्मेद एवं खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 35 व 39 पर गर्डर लोचिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार:-

यह भी पढ़ें :  भारतीय रेलवे में बेडरोल चोरी: बीकानेर मंडल सबसे आगे, 25.76 लाख तौलिए-चादरें गायब

रद्द होने वाली ट्रेने (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा 25.09.26 को रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 26.09.26 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा 26.09.26 व 29.09.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड मुडवा, मेडता रोड, गोटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  2. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 25.09.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण बीकानेर, देषनोक, नोखा, नागौर, मारवाड मुडवा, मेडता रोड, गोटन, पीपाड रोड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  3. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 03.10.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में श्रीडूंगरगढ, रतनगढ, चूरू, सीकर, रींगस, जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण देषनोक, नोखा, नागौर, मारवाड मुडवा, मेडता रोड बाईपास केबिन, रेन, डेगाना, गच्छिपुरा, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर लेक, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  4. गाडी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 03.10.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड जं.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किषनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण राईकाबाग, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  5. गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा 03.10.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड जं.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण राईकाबाग, जोधपुर कैंट, बनाड, जाजीवाल, आसरनाडा, पीपार रोड, उम्मेद, खारिया खंगार, गोटन, जोगी मगरा, मेडता रोड, रेन, जालसू, डेगाना, गच्छिपुरा, बेसरौली, बोरावड, मकराना, कुचामन सिटी, नया खारडिया, नावां सिटी, गुढा, सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें :  यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे ने 6 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए स्थायी अतिरिक्त डिब्बे

रीशड्यूल होने वाली ट्रेने (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा 26.09.26 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा जो 28.09.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो 25.09.26 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
  3. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जो 25.09.26 को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति, समय और मार्ग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर मंडल में आरयूबी निर्माण के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment