जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य स्थित मेडता रोड स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित या रेगुलेट की जाएंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित विभिन्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह ब्लॉक लिया जा रहा है।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14892, हिसार- जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 25.05.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 22978, जोधपुर- जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा24.05.26 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा24.05.26 को जोधपुर के स्थान पर डेगाना से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-डेगाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को जोधपुर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 23.05.26 को अबोहर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 24.05.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह डेगाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 24.05.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह डेगाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-लूनी-मारवाड ज.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं.व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-फलौदी-लालगढ-बीकानेर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 23.05.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 23.05.26 को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं., पाली मारवाड, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 23.05.26 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं., पाली मारवाड, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा24.05.26 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं., पाली मारवाड, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 15624, कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा 22.05.26 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ-मेडता रोड के मध्य 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।
- गाडी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-मेडता रोड के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- गाडी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह जोधपुर-मेडता रोड के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 24.05.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-मेडता रोड बाईपास के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।










