जयपुर (Rajasthan News)। राजस्थान में मौसम विभाग (Metrology Department) ने 23 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की (Rajasthan Weather Alert) चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने सवाईमाधोपुर, राजधानी जयपुर, उदयपुर , अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर, बांसवाड़ा इत्यादि जिलों में (Heavy Rain) भारी बारिश की चेतावनी के साथ (Orange Alert) आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज मेघ गर्जना भी हो सकती है।
रविवार 23 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के राजसमंद, उदयपुर, सिरोही जिलों में तथा बाड़मेर, जालौर, पाली जिलों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जना के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
Rajasthan Weather Alert: बारिश का कहर जारी
प्रदेश में कई दिनों से लगातार बारिश का कहर जारी है। मानसून की बारिश ने प्रदेश के सभी जिलों को भीगो दिया है। राजस्थान में बीते 24 घ्ंाटों के दौरान शनिवार को भी बरसात का कहर जारी रहा। कोटा में 9.8 मिमी व उदयपुर जिले के डबोक में 7.0 मिमी बरसात रिकार्ड दर्ज की गई है। इसके साथ ही जैसलमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, अजमेर, अलवर, चितौड़गढ़ सहित अनेक जिलों से बरसात का समाचार मिला है।
बारिश से जिले में नदी, नाले, एनिकट और तालाब लबालब हो गए। माही, अनास, हिरन, चाप, एराव, वांकरी, सोम, जाखम, तेलनी, सुंडल समेत जिले भर की नदियां लबालब हो गईं। इस बारिश से कुछ जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए है।
www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.
More News :Cycloning Circulation, hailstorm, Weather Department, Rain, Alert, Meteorological Department, weather forecast, Rajasthan Weather, Heavy Rain, Weather News, rain in rajasthan, Jaipur Meteorological Department, weather news rajasthan, weather department, राजस्थान में मौसम की जानकारी, Massive storm and hailstorm, आज का मौसम, IMD, weather news, weather forecast today, Aaj Ka Mausam, Jaipur main Aaj Ka Mausam,












