Rajasthan weather update : जयपुर। राजस्थान में एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 6 अप्रैल को दोपहर बाद कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-वारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश के बीकानेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा,जयपुर सहित अन्य जिलों में मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके चलते कई जिलों में गर्मी का असर कम हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60Kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।

8 अप्रैल को उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
विशेष कृषि मौसम सलाह
खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।











