मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

खेलों से जुड़ेंगे सपने: जयपुर के बच्चों को मिली स्पोर्ट्स किट और किताबें

On: June 14, 2026 1:46 PM
Follow Us:
100 Medals Targeted Foundation, Chitrakoot News, Sports Equipment Donation, Sports Development India, Children Sports Initiative, Colonel Himmat Verma, Sports Culture, Education Support, NGO Initiative, Youth Development
---Advertisement---

जयपुर। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद बच्चों तक खेल संसाधन पहुंचाने के उद्देश्य से 100 Medals Targeted Foundation द्वारा चित्रकूट में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट डोनेशन ड्राइव आयोजित की गई। इस पहल के तहत स्लम क्षेत्र के बच्चों को स्पोर्ट्स शूज, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरित की गई। साथ ही लगभग 50 बच्चों को शिक्षा के लिए किताबें और स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई गई।

फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे बच्चों को खेलों से जोड़ना है, जो प्रतिभा होने के बावजूद संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। संस्था का मानना है कि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे के सपनों और खेल प्रतिभा के विकास में बाधा नहीं बननी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का कार्य स्थगित, पुरी-जोधपुर समेत 6 रद्द रेलसेवाएं फिर होंगी संचालित

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खेल सामग्री को लेकर उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन भी है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर कर्नल हिम्मत वर्मा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर और मजबूत समर्थन प्रणाली उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि यदि देश में अधिक से अधिक बच्चे खेलों से जुड़ेंगे तो भविष्य में भारत को और अधिक खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करना और समाज के हर वर्ग के बच्चों को खेलों में भागीदारी के अवसर प्रदान करना है। इसी दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें :  स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: राजस्थान के 4 शहरों की तैयारियों पर मुख्य सचिव की समीक्षा, वेस्ट-टू-वेल्थ मॉडल पर जोर

इस अभियान को सफल बनाने में प्रांजना फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। संस्था की मदद से खेल सामग्री और शैक्षणिक संसाधन जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाए जा सके।

100 Medals Targeted Foundation ने भविष्य में भी देशभर में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को खेलों और शिक्षा से जोड़ने तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment