मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

दुनिया का सबसे पुराना और समृद्ध धर्म है सनातन धर्म: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

On: February 28, 2026 8:10 PM
Follow Us:
Sanatan Dharma is the oldest and richest religion in the world: Governor Haribhau Bagde
---Advertisement---

मूलवास-सीलवा में विराट हिंदू धर्म सभा आयोजित

बीकानेर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सनातन धर्म, दुनिया का सबसे पुराना और समृद्ध धर्म है। इसे संरक्षित रखना और संवर्धित करना हम सभी का दायित्व है।

राज्यपाल श्री बागडे शनिवार को नोखा के मूलवास-सीलवा के संत दुलाराम कुलरिया फलसा स्थित नरसी विला में आयोजित विराट हिंदू सभा को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि सनातन धर्म, हजारों वर्ष पुराना धर्म है। इस धर्म का पालन करना हम सभी का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमें जीव मात्र पर दया का भाव सिखाता है। हमारे साधु, संत और ऋषि-मुनि इस धर्म और संस्कृति से उपदेश देकर, इसे पल्लवित कर रहे हैं। जबकि दुनिया के कई धर्म और संस्कृतियां लगातार लुप्त हो रही हैं।

यह भी पढ़ें :  IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक आवेदन
Governor Haribhau Bagde


विराट हिंदू सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे सनातन धर्म को प्रभावित करने के हजारों वर्षों तक प्रयास हुए। अनेक विदेशी आक्रांताओं ने इस पर आक्रमण किए, लेकिन हमारा सनातन धर्म हर बार अधिक मजबूत हुआ।

उन्होंने कहा कि आज से सदियों पूर्व हमारे देश में तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय थे। गांव-गांव में गुरुकुल थे, जो व्यक्ति निर्माण का काम करते थे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमारी शिक्षा प्रणाली पर हमला किया। अंग्रेज मानते थे कि भारत को गुलाम बनाना है, तो इसकी शिक्षा पद्धति को ध्वस्त करना जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि दुर्भाग्य से आज हम, हमारे धर्म और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। यह हमारे लिए नुकसानदायक है। संस्कृति के इस क्षरण को रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश को अपना स्वर्णिम गौरव फिर से लौटाना है, तो इसमें सनातन धर्म की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें :  भारतीय रेलवे में बेडरोल चोरी: बीकानेर मंडल सबसे आगे, 25.76 लाख तौलिए-चादरें गायब

कार्यक्रम में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा, सीथल पीठाधीश्वर क्षमाराम महाराज, श्रीबालाजी धाम के बजरंग दास, हनुमानगढ़ी (अयोध्या) के राजू दास महाराज, कुशाल गिरि महाराज, प्रताप पुरी महाराज, सरजूदास महाराज, स्वामी विमर्शानंद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम सहित संत समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इससे पहले नरसी कुलरिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भंवर कुलरिया, पूनम कुलरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मां भारती प्रतिरूप और धर्मध्वजा की स्थापना

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के सान्निध्य में नरसी विला के मुख्य द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में मां भारती प्रतिरूप और धर्म ध्वजा स्थापना का लोकार्पण किया। नरसी कुलरिया ने बताया कि इसकी स्थापना रामप्यारी देवी धर्मपत्नी गौसेवी संत दुलाराम कुलरिया की प्रेरणा से की गई है। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, जगदीश कुलरिया, जनक कुलरिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  बीकानेरी नमकीन को वैश्विक पहचान का नया मौका, सरकार देगी लाखों रुपये का अनुदान और ई-कॉमर्स सहायता

Hello Rajasthan

हैल्लो राजस्थान टीम पत्रकारों का एक समूह है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर लिखने वाले पत्रकार काम कर रहें है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment